कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पांच वाहन टकराए, डंपर-कंटेनर में आग लगी, दो लोगों की जलकर मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नूंह 18 जनवरी 2026। हरियाणा के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र तावडू उपमंडल के अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव सबरस और गुढी के बीच एक वाहन के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। इस चेन रिएक्शन में कुल पांच गाड़ियां शामिल हुईं, जिसमें रोड़ी से लदा एक लंबा डंपर और एक कंटेनर बुरी तरह प्रभावित हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर और कंटेनर में आग लग गई, जो कुछ ही पलों में दोनों वाहनों को आग का गोला बना गई। आग की लपटों में फंसे दो लोगों चालक और खलासी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि वे पूरी तरह जल चुके थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। 

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस को जाम हटाने और यातायात बहाल करने में कुल तीन घंटे लगे। स्थानीय ट्रक चालकों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। दो गाड़ियां मौके से फरार हो गईं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहन टकरा गए। मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। गाड़ी मालिक मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में अचानक ब्रेक लगाना मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस दोनों फरार वाहनों की तलाश में जुटी है और शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'मुंबईवासियों की उम्मीदें पूरी करना बड़ी जिम्मेदारी'; सीएम उमर ने भाजपा की जीत पर दी प्रतिक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मुंबई के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लंबे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ