भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार, राहुल गांधी के गलत चित्रण पर बोले रमेश- यह अस्वीकार्य और बेहद घातक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2023। भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है। इसकी कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की और इसे अस्वीकार्य तथा बेहद घातक करार दिया। इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। साथ ही एक अन्य पोस्टर में पीएम को जुमला बॉय कहा गया था।

कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया, जिसका शीर्षक है- भारत खतरे में- कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन, जॉर्ज सोरोस निर्देशित। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी को रावण दिखाने वाले घटिया ग्राफिक के पीछे असली मंशा क्या है? इसका एक ही मकसद है, एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस ने पीएम पर किया हमला
भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने एक्स पर पीएम मोदी को मोदानव दिखाते हुए पोस्टर जारी किया। इसका शीर्षक है हिंदुस्तान खतरे में है। मोदानव, भ्रष्ट जुमलेबाज पार्टी प्रोडक्शन, परम मित्र अदाणी निर्देशित। श्रीनिवास बीवी ने लिखा कि यह नए युग का मोदानव है। यह दुष्ट है। लोकतंत्र विरोधी है। संविधान विरोधी है। जनता विरोधी है। मानवता विरोधी है। इसका एकमात्र लक्ष्य भारत और इंडिया के विचार को नष्ट करना है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में प्रगतिशील समाज है, सेन समाज- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेश्रीवास धर्मशाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण संपन्न इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 06 अक्टूबर 2023। व्यक्तियों का समूह परिवार ,परिवार का समूह समुदाय, और समुदायों का समूह समाज होता है ,और मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो व्यक्ति अपने समाज से कटता है, वह जीवन की मुख्य धारा से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण