मोगा की किसान बचाओ रैली में राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप मामला उठाते हुए योगी सरकार पर बोला हमला

indiareporterlive
शेयर करे

कृषि कानून के विरोध और किसानों के समर्थन में पंजाब के मोगा में कांग्रेस ने खेती बचाओ यात्रा निकाली

राहुल ने कहा कि यूपी में स्थिति इतनी खराब है कि जिस परिवार की बेटी मर गई उसी को डीएम धमकी दे रहे

‘सत्ता में आए तो कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून’

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मोगा 04 अक्टूबर 2020। पंजाब के मोगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानून के विरोध और किसानों के समर्थन में खेती बचाओ यात्रा निकाली। मोगा की रैली में राहुल गांधी ने हाथरस मामला उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि यूपी में स्थिति इतनी खराब है कि जिस परिवार की बेटी मर गई उसी को सीएम और डीएम धमकी दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने रैली में कहा, ‘मैं यूपी गया था जहां एक बेटी को मारा गया। हत्यारों के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। जिस परिवार की बेटी मर गई उन्हें उनके घर पर लॉक कर दिया गया। डीएम और सीएम ने धमकी दी। भारत में यह स्थिति है। अपराधियों को कुछ नहीं हुआ लेकिन विक्टिम के खिलाफ ऐक्शन हो गया।’

‘कोरोना के बीच कानून लागू करने की क्या जरूरत’

राहुल गांधी ने कृषि कानून को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कोविड-19 के बीच इन कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? इतनी जल्दी क्या थी? अगर आपको इसे लागू करना था तो लोकसभा-राज्यसभा में पहले चर्चा करनी चाहिए थी। पीएम मोदी का कहना है कि किसानों के लिए कानून लागू किए जा रहे हैं। अगर ऐसा था तो इस पर सदन पर खुली चर्चा क्यों नहीं हुई।’

‘कांग्रेस सत्ता में आई तो कानूनों को हटाकर फेंक देगी’

राहुल ने आगे कहा, ‘अगर किसान इन कानून से खुश हैं तो क्यों देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। क्यों पंजाब का हर किसान प्रदर्शन कर रहा है?’ राहुल ने आगे कहा, ‘मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो इन तीन काले कानून को हटाकर वेस्ट पेपर बास्केट में फेंक देगी।’

इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्रैक्टर यात्रा भी की।

जब तक एमएसपी अनिवार्य नहीं होती, कोई फायदा नहीं- कैप्टन

रैली सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘जब तक संसद में पारित कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को अनिवार्य करने के लिए संशोधन नहीं किया जाता है, तब तक उनके वादों का कोई फायदा नहीं है।’

Leave a Reply

Next Post

05 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘मोर बिजली एप‘ के नए वर्जन का करेंगे शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 05 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से ‘मोर बिजली एप‘ के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल