नवा रायपुर में 115 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा फिल्म सिटी का निर्माण, कार्य में तेजी लाने संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 मार्च 2021। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पुरखौती मुक्तांगन के समीप नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सीटी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिल्म सीटी का निर्माण 115 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। मंत्री श्री भगत ने संस्कृति विभाग के काम-काज की समीक्षा के दौरान कलाकारों को अनुदान छत्तीसगढ़ फिल्म नीति, फिल्म विकास निगम, कलाकारों को आर्थिक सहायता आदि की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यो में विभाग को आबंटित बजट और व्यय की जानकारी ली।

बैठक में अधिकारियों ने बताया छत्तीसगढ़ फिल्म नीति बना ली गई है। इस वर्ष 250 कलाकारों को सहायता दी गई है। विभाग द्वारा विभिन्न दुर्लभ वाद्ययंत्र बनवाया गया और लगभग 100 मांदर का वितरण भी कलाकारों में किया गया है। विभाग द्वारा शोध संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक विवेक आचर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का किया ऐलान, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।  वनडे टीम में क्रुणाल पंड्या की वापसी हुई है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मौका मिला है।  टीम में प्रसिद्ध कृष्णा के चुने जाने की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान