टेक्सास में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन पर गोलीबारी, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत; हमलावर ढेर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 03 मार्च 2026। अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में शान की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने, जो सेनेगल मूल का अप्रवासी था, ने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और अल्लाह की संपत्ति लिखी शर्ट पहन रखी थी। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यवाहक विशेष एजेंट एलेक्स डोरान ने कहा कि डियाग्ने के आतंकवाद से संभावित संबंध के संकेत मिले हैं और इस पहलू की जांच जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि आतंकवाद-रोधी और खुफिया टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा शनिवार को ईरान पर बमबारी शुरू किए जाने के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय ने छात्रा के बारे में क्या बताया?

टेक्सास विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम डेविस ने कैंपस समुदाय को भेजे ईमेल में शान की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह दुनिया को बदलने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने उन्हें प्यार करने वाले माता-पिता की बेटी और कई लोगों की वफादार दोस्त बताया। विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन के मुताबिक, शान ऑस्टिन में पली-बढ़ी थीं और अर्थशास्त्र व प्रबंधन सूचना प्रणाली में दोहरी स्नातक डिग्री हासिल कर रही थीं। वह इस वर्ष स्नातक होने वाली थीं। अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर शान ने बताया था कि वह ऑस्टिन तमिल संगम में स्वयंसेवक थीं और उन्होंने सनफ्लेक स्टिकर्स नाम से एक ई-कॉमर्स व्यवसाय शुरू किया था। उन्होंने प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स और स्टेपल्स में इंटर्नशिप भी की थी।

ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें संभावित आतंकी कड़ी और हमलावर की पृष्ठभूमि की पड़ताल शामिल है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मार्च 2026। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ”लक्षित हत्या” पर मोदी सरकार की ”चुप्पी” को लेकर मंगलवार को उस पर तीखा हमला बोला और कहा कि उसका यह रुख भारत की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल