पीएम मोदी के नेतृत्व ने दुनिया को दिया विकास, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल: सीएम योगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 20 अप्रैल 2024। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में यूपी की 8 सहित देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं और यह साफ नजर आ रहा है कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है. स्वभाविक रूप से पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, यह अद्भुत और अभिनंदनीय है. सीएम योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आधी आबादी तो पूरी तरह से मोदी जी के सुरक्षा के मॉडल को अंगीकार कर रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सुरक्षित माहौल के साथ सुशासन का मॉडल भारत ने पूरी दुनिया को दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा शासित राज्यों में मोदी जी के मार्गदर्शन में सुरक्षा का बेहतर मॉडल दिया है, इसका हालिया उदाहरण रामनवमी का सकुशल आयोजन है. वहीं अपने तुष्टिकरण की नीति के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के कारण वहां रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं. सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर वहां देखने को मिला है। 

सीएम योगी ने कहा, “सुशासन की पहली शर्त रूल ऑफ लॉ है. मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश और प्रदेशों में सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का कार्य किया किया है.” सीएम योगी ने राजस्थान के चुनावी दौरे पर निकलने से पहले कहा कि राजस्थान परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मोदी मॉडल को स्वीकार करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के लिए जाने का अवसर मिल रहा है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं. वहां हर बार नये स्वरूप में लोगों में उत्साह देखने को मिलता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी शत प्रतिशत सीटें राजस्थान की जनता भाजपा को देने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा साउथ में साफ़, नॉर्थ में हाफ़ - पहले चरण के मतदान ने की पुष्टि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 अप्रैल 2024। पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा के पाँव के नीचे से ज़मीन खिसक गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को पहले ही चरण में करारा झटका लगा है। मतदाताओं का […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर