राजस्थान: सिंचाई के पानी को लेकर किसानों-पुलिस के बीच झड़प, पुलिस अधिकारियों को बनाया बंधक, एसडीएम दफ्तर में जड़ा ताला

bhagwat jaiswal
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 03 अक्टूबर 2021। राजस्थान के श्रीगंगाानगर जिले में सिंचाई के पानी के लिए जारी प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है। शनिवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। हालांकि, इस दौरान किसानों और पुलिस मेंं जबरदस्त झड़प हुई और उसके बाद देर रात उन्होंने एसडीएम ऑफिस पर ताला जड़ दिया। इसके बाद डीएसपी व एक अन्य पुलिस अधिकारी को बंधक बना लिया। हालांकि, अधिकारियों की समझाइश के बाद पुलिस और जवानों को रिहा कर दिया गया है । इस दौरान  एसडीएम ऑफिस के पास चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के महापड़ाव में किसान नेताओं ने कहा कि किसान पानी लेकर ही उठेंगे। चार में से दो समूह पानी चलने से ही किसानों की फसले सही तरीके से पनप सकेंगी। पानी नहीं मिला तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएं। वहीं, किसानों के फैसले पर गहलोत सरकार तैयार नहीं है।  

किसानों की नहीं सुनी जा रही थी बातें

कई दिन से किसान खेतों में सिंचाई के लिए पानी दिए जाने की ठोस मांग करने का अनुरोध कर रहे थे। किसानों ने कई बार इस बाबत प्रशासन को घेराव और बंधक बनाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन सरकार पर असर नहीं हो रहा था। शनिवार को किसानों का धर्य टूटने लगा और उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, कलेक्टर और एसपी के दखल के बाद कब्जे में लिए गए अधिकारियों को रिहा किया गया। 

2004 में किसानों का हुआ था उग्र आंदोलन

घड़साना में वर्ष 2004 में भी सिंचाई पानी के लिए उग्र आंदोलन हुआ था। उस वक्त भी किसानों ने सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया था। कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन को पानी की व्यवस्था करना पड़ा था। एक बार फिर से किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए सरकारी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।  

पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की

शुक्रवार को जिला कलेक्टर और एसपी ने भी घड़साना के किसान नेताओं से बात कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की थी,  लेकिन शाम होते-होते यह बेअसर हो गई। किसान नेताओं ने कलेक्टर और एसपी को किसानों की ओर से टकराव की पहल नहीं करने का विश्वास दिलाया था , लेकिन शाम को किसान पुलिसकर्मियों से उलझ गए और धक्का मुक्की की नौबत आ गई ।

Leave a Reply

Next Post

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की आमद, बदरीनाथ यात्रा पर आए सहारनपुर के एक श्रद्धालु की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 03 अक्टूबर 2021। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रविवार को भी जारी रही। रुद्रप्रयाग जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। चमोली में मौसम सामान्य है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा भी सुचारू है। यमुनोत्री घाटी में हल्के बादल छाए हुए हैं। यहां […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं