अमित शाह की आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस हमलावर; कहा- भाजपा ने हमेशा दलितों का अपमान किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 23 दिसंबर 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बीच एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मनुस्मृति के सिद्धांतों पर चलने वाली भाजपा ने हमेशा ही दलितों का अपमान किया है। आल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के कार्यकारी समिति सदस्य अजय कुमार ने रविवार को कहा कि मनुस्मृति का पालन करने वाली भाजपा का असली चेहरा शाह की टिप्पणी के बाद उजागर हो गया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मानसिकता हमेशा दलित विरोधी रही है, जो अक्सर उनके बयानों में जानबूझकर या अनजाने में दिखाई दे जाती है।

आंबेडकर को करोड़ों लोग मानते हैं भगवान
उन्होंने कहा कि शाह की टिप्पणी न केवल आंबेडकर का अपमान था, बल्कि करोड़ों दलितों का भी अपमान था, जो उन्हें भगवान मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने दलित विरोधी दृष्टिकोण के कारण जाति आधारित जनगणना के खिलाफ है। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आया है। अतीत में कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं।

अमित शाह मांगे माफी
हाल में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्व सीट पर भाजपा की पूर्णिमा दास साहू से हार गए कुमार ने दावा किया कि महात्मा गांधी और नेहरू की कांग्रेस ही है, जिसने हमेशा दलितों का सम्मान किया है। कांग्रेस नेता ने शाह से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

क्या बोले थे शाह, जिस पर छिड़ गया विवाद
राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान पिछले हफ्ते शाह ने कहा था, ‘अभी एक फैशन हो गया है – आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। बुधवार को शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके बयान को मोड़कर पेश किया और तथ्यों को विकृत किया। लोकसभा और राज्यसभा में आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके कारण दोनों सदन शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया आरोप, पूर्वांचलियों की तुलना बांग्लादेशियों से करने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संसद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं