इमरान खान की बची इज्जत, 178 वोटो से विश्वास मत हासिल किया

indiareporterlive
शेयर करे

असेंबली के बाहर विपक्ष के नेताओं पर फेंके गए जूते

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 06 मार्च 2021। पाकिस्तान में इमरान खान आखिरकार अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे। फ्लोर टेस्ट के दौरान नेशनल असेंबली में इमरान खान के पक्ष में 178 वोट पड़े। 170 वोट की जरूरत थी। इस बीच, विपक्ष के सांसदों और नेताओं पर असेंबली के बाहर जमकर हंगामा हुआ। फ्लोर टेस्ट का बायकॉट करके असेंबली के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं पर जूते फेंके गए। मुस्लिम लीग की नेता मरियम नवाज को इमरान खान के समर्थकों ने हमला कर दिया। उन्हें लात और घूसे से मारा गया।

विपक्ष ने फ्लोर टेस्ट का बायकॉट किया

असेंबली में विपक्ष के सदस्यों ने फ्लोर टेस्ट का बायकॉट किया। वोटिंग से पहले सीनेट चेयरमैन ने विपक्ष के सदस्यों को असेंबली में आने के लिए 5 मिनट का मौका दिया था, लेकिन कोई सदस्य नहीं पहुंचा। इसके बाद असेंबली के सारे दरवाजे बंद करके वोटिंग हुई। विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने संसद में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। सीनेट चेयरमैन ने बताया कि इमरान खान के साथ 176 सदस्यों का साथ था, जो बढ़कर अब 178 हो गया है।

विपक्ष ने कहा- धोखेबाज हैं इमरान

विपक्ष के नेता रहमान ने दावा किया कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शनिवार को जो सेशन बुलाया है, उसका मतलब है कि PM इमरान खान ने बहुमत का विश्वास खो दिया है। इसलिए उन्हें विश्वास मत हासिल करने की जरूरत है। राष्ट्रपति नेशनल असेंबली के सत्र को बुलाने की बात करते हैं, तो यह विपक्ष के रुख को मजबूत करता है। रहमान ने कहा कि इस सेशन का कोई राजनीतिक महत्व नहीं होगा। इमरान सरकार को देश की प्रतिनिधि सरकार नहीं माना जाएगा।

सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री हारे

हाल में हुए सीनेट चुनाव में विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार पूर्व प्रधान मंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख को हरा दिया। यह नतीजा इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी पार्टी और उसके सहयोगी नेशनल असेंबली में बहुमत में हैं। इसका मतलब यह है कि कुछ सदस्यों या सहयोगियों ने उनके पक्ष में वोट नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में लग सकता है नाईट कर्फ्यू

शेयर करेकरोना के नए स्ट्रेन से बढ़ रही मरीजों की संख्या इंदौर में 173 और भोपाल 104 मरीज मिले इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 06 मार्च 2021। मध्यप्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 467 नए केस आए हैं। इंदौर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार