पीसीबी ने बाबर-शाहीन को दिया आराम तो बौखलाए राशिद लतीफ, बोले- पाकिस्तान क्रिकेट तबाह होने की कगार पर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 15 मार्च 2023। पाकिस्तान क्रिकेट पिछले कुछ समय से गलत कारणों से चर्चाओ में रहा है। पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा को जबरदस्ती उनके पद से हटाया गया था और नजम सेठी नए पीसीबी अध्यक्ष बने थे। ऐसा माना जा रहा था कि नजम सेठी अपने देश को क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, लेकिन पिछले कुछ समय में जो हालात बने हैं, उससे तो यही लग रहा पाकिस्तान क्रिकेट दूसरी दिशा में जा रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पीसीबी के फैसलों पर सवाल उठाया है। अब इस फहरिस्त पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने पीसीबी को मरा हुआ बताया है और कहा कि अब पाकिस्तानी टीम शांति से रह सकती है। दरअसल, लतीफ का यह बयान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उस फैसले के बाद आया जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को आराम दिया गया है और शादाब खान को कप्तान बनाया गया है। लतीफ ने बाबर और शाहीन को टी20 सीरीज के लिए टीम से किनारा करने पर बोर्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- हमारे खिलाड़ी ICC रैंकिंग में शामिल हैं और लंबे समय के बाद पुरस्कार जीत रहे हैं। बाबर और शाहीन ने ICC पुरस्कार जीते। 

लतीफ ने कहा- वे (पीसीबी) इसे पचा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे और अब हम यहां हैं और फैसले लेंगे। जिन्होंने कभी आराम नहीं किया और 70 या 80 साल के हो गए और अब जब उन्हें आराम की जरूरत है, तो वे पाकिस्तान क्रिकेट के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आप कह सकते हैं कि पाकिस्तान की टीम अब रेस्ट इन पीस हो सकती है। हमारी टीम अब आराम कर सकती है।

लतीफ ने कहा- जब आप नए खिलाड़ियों को लाते हैं, तो आप एक टीम संयोजन को तोड़ते हैं। कुछ नए खिलाड़ी जो अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुने गए हैं, वो अगर उस सीरीज में प्रदर्शन करेंगे, तो क्या वे कम स्ट्राइक रेट वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों को वापस आने देंगे। मीडिया भी उन पर दबाव बनाएगी। यह पाकिस्तान टीम को तबाह करने की दिशा में पहला कदम है। टीम की घोषणा के बाद नजम सेठी ने कहा था- मैं शादाब खान को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के कप्तान के रूप में नियुक्ति पर बधाई देना चाहता हूं। शादाब व्हाइट बॉल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम के उपकप्तान रहे हैं। यह तर्कसंगत है कि वह शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बाबर आजम की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालेंगे। नजम सेठी ने कहा था- शारजाह दौरे के लिए हमने मोहम्मद यूसुफ को अंतरिम मुख्य कोच और बल्लेबाजी कोच के रूप में भी नियुक्त किया है। यूसुफ पिछले साल से बल्लेबाजी कोच के रूप में राष्ट्रीय टीम के साथ हैं और नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में भी काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान टीम: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर , जमान खान।

Leave a Reply

Next Post

हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप...राहुल गांधी के माफीनामा पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2023। विदेश में राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर भाजपा द्वारा मांगे गए माफीनामा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि माफीनामा मांगने वालों से मैं एक सवाल पूछता हूं। मोदी जी ने 5-6 […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम