हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप…राहुल गांधी के माफीनामा पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2023। विदेश में राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर भाजपा द्वारा मांगे गए माफीनामा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि माफीनामा मांगने वालों से मैं एक सवाल पूछता हूं। मोदी जी ने 5-6 देशों में जाकर हमारे देश के लोगों को अपमानित किया और कहा कि हिंदुस्तान में पैदा होना एक बहुत बड़ा पाप है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन के बयान पर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी मांग कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को अपमानित करने वाले विदेश में दिये गये बयानों पर जवाब देना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अनेक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये राहुल के बयान पर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। खरगे ने कहा, मैं माफी (राहुल गांधी से) की मांग कर रहे लोगों से एक सवाल पूछना चाहूंगा कि जब मोदीजी पांच-छह देशों में गये और हमारे देश की जनता को अपमानित किया और उन्होंने हमें बताया कि भारत में जन्म लेना पाप है तो उसका क्या?’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, यहां लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी कमजोर हो रही है। टीवी चैनलों पर दबाव बनाया जा रहा है और सच बोलने वालों को जेल में डाला जा रहा है। अगर यह लोकतंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया नहीं है तो क्या है? उन्होंने कहा कि इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

राहुल गांधी के लंदन के बयान को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में दो दिन से हंगामा जारी है। बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार को शुरूआत हुई, लेकिन अभी तक संसद में कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

इंडोनेशिया के साथ 160 करोड़ रुपये के मिसाइल सौदे पर भारतीय कंपनी की नजर, इस साल डील होने की उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2023। भारत स्थित रक्षा कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने इस साल इंडोनेशिया के साथ कम से कम 20 करोड़ डॉलर (लगभग 160 करोड़ रुपये) के सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सौदे के पूरा होने की उम्मीद जताई है। कंपनी की सीईओ अतुल डी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल