ओडिशा में नए मंत्रियों ने ली शपथ, शनिवार को सभी ने सौंपा था इस्तीफा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 05 जून 2022। ओडिशा में आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। जगन्नाथ सारका कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। इसके बाद पांच बार के विधायक और बीजद के वरिष्ठ निरंजन पुजारी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पुजारी के अलावा अठागढ़ के विधायक रणेंद्र प्रताप स्वैन, सरकार की पूर्व मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक, चिकिटी विधायक उषा देवी, औल विधायक प्रताप देब, प्रफुल्ल मल्लिक, महाकालपाड़ा विधायक अतनु सब्यसाची नायक ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि नायक की 8 साल बाद नवीन कैबिनेट में वापसी हुई है।

वरिष्ठ नेता और बौध विधायक प्रदीप अमात ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। झारसुगुडा के विधायक और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भुवनेश्वर के विधायक अशोक चंद्र पांडा को इस बार कैबिनेट में पदोन्नत किया गया है। टिटलागथ के विधायक तुकुनी साहू को भी मंत्री के रूप में नवीन कैबिनेट में जगह मिली है। नुआपाड़ा से तीन बार के विधायक राजेंद्र ढोलकिया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला।

Leave a Reply

Next Post

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ की कार्यकारिणी का गठन: नरेश चौहान

शेयर करेपत्रकारों के हित एवं सुरक्षा मे सदैव खड़े रहने वाले अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सारंगढ़ जिला से 10 पदाधिकारियों को दी गयी विशेष जिम्मेदारी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़ 06 जून 2022। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के संगठन का विस्तार किया गया। संगठन के राष्ट्रीय […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए