नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 17 नवंबर 2026। तीन दिन पहले खरगोन जिले में आए 4.5 तीव्रता के भूकंप ने एक बार फिर नर्मदा घाटी की चिंता बढ़ा दी है। दो महीने में लगातार दूसरी बार भूकंप आया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि घाटी में भूगर्भीय हलचल बढ़ने से यह स्थिति निर्मित होती है।

इस बार बुरहानपुर से लेकर बड़वानी और महाराष्ट्र के घाटी वाले हिस्से में बारिश कम हुई है। इसे भी भूकंप के कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है। भूगर्भीय चट्टानों में कम बारिश के कारण नमी की कमी और दरारों से भी जमीन के भीतर की स्थिति प्रभावित होती है। नर्मदा घाटी का बड़ा हिस्सा दक्कन ट्रैप की चट्टानों पर है, जिसमें अलग-अलग लावा की परतें और प्राकृतिक जोड़ हैं।

14 नवंबर को आए भूकंप के झटके खंडवा, धार, बड़वानी और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। इससे पहले 18 अक्टूबर को भी 3 तीव्रता का भूकंप खरगोन में आया था। करीब 30 दिन में दो बार भूकंप आने से चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नर्मदा घाटी धरती के भीतर फैली पुरानी भूगर्भीय दरारों और चट्टानों की हलचल से बनी संरचनाओं का हिस्सा है। इस कारण यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।

नर्मदा घाटी पर बने इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर और सरदार सरोवर बांधों के कारण भी भूगर्भीय हलचल हो सकती है, क्योंकि जलाशयों में पानी की मात्रा चट्टानों पर दबाव बढ़ा सकती है। वर्ष 2019 में सरदार सरोवर बांध भरने के बाद कुछ गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नर्मदा घाटी में पहले भी भूकंप की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन 4.5 तीव्रता का भूकंप आना चिंता का विषय है। जलवायु परिवर्तन के कारण निमाड़ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। यह हिस्सा नर्मदा घाटी का भी है। यहां भूगर्भीय दरारों से बनी संरचनाएं हैं, जो कमजोर मानी जाती हैं।— सिद्धार्थ सोनी, भूतपूर्व प्रोफेसर, जीएसआईटीएस कॉलेज

Leave a Reply

Next Post

37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला

शेयर करेदूसरे पुरुष संग रहने से विधवा का संपत्ति अधिकार नहीं होगा खत्म इंडिया रिपोर्टर लाइव  जबलपुर, 17 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने विधवा महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति की मृत्यु के पश्चात किसी अन्य पुरुष […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस