पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोनभद्र, 17 नवंबर 2026। सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरिया खाड़ी टोले में कुएं में गिरने से प्रदीप कन्नौजिया (35) की मौत हो गई। आशंका है कि रविवार की रात पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सोमवार की सुबह कुएं में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

रामगढ़ निवासी जोखन कन्नौजिया का पुत्र प्रदीप रविवार की रात सरिया खाड़ी टोले की ओर गया था। बताया जाता है कि वहां खेत के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। प्रदीप भी उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आने की अफवाह फैला दी। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। प्रदीप भी जंगल की ओर भागा लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण उस ओर गए तो रास्ते में स्थित कुएं में प्रदीप का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस के आने की अफवाह पर भागते समय वह कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची कोन थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदीप की मौत कुएं में गिरने से हुई है। आशंका है कि भागते समय वह कुएं में गिर गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था

शेयर करेटिकट लेकर मिलेगी एंट्री; सरकार का बड़ा फैसला इंडिया रिपोर्टर लाइव  नई दिल्ली, 17 नवंबर 2026। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली सरकार ने अब इस शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने का फैसला […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस