लवयापा देख आमिर खान ने की बेटे जुनैद खान की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

श्रीदेवी से की खुशी कपूर की तुलना

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 07 जनवरी 2025। मच अवेटेड फिल्म लवयापा, जिसमें जुनैद खान और खुशी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अपना डेब्यू कर रहे हैं, ने अपने नए रिलीज हुए टाइटल ट्रैक से सभी का दिल जीत लिया है। सिर्फ 24 घंटों में ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए 15 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में, फिल्म के लिए बढ़ते क्रेज के बीच आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान को इसके बारे में बात करते हुए देखा गया है। आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान को हाल ही में पृथ्वी थिएटर में स्पॉट किया गया। फिल्म लवयापा के बारे में बात करते हुए जुनैद खान ने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं। यह एक बहुत ही एक्साइटिंग फिल्म है। मेरे लिए यह रोल बिल्कुल नया है, ‘महाराज’ से काफी अलग – इसलिए मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर चैलेंजिंग भी है। और हां, यह मेरी पहली थिएट्रिकल रिलीज़ है।

आमिर खान ने फिल्म पर अपनी पहली राय बताते हुए कहा, “मैंने इसका रफ कट देखा है और सच कहूं तो मुझे ये फिल्म काफी पसंद आई। ये बहुत मजेदार और एंटरटेनिंग है। आजकल हमारी जिंदगी मोबाइल फोन्स की वजह से काफी बदल गई है, और उससे जुड़ी जो मजेदार बातें होती हैं, वो इसमें दिखाई गई है। सभी एक्टर्स ने बढ़िया काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी (कपूर) को स्क्रीन पर देखा, तो ऐसा लगा जैसे मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। वही एनर्जी, वही फील स्क्रीन पर झलक रही थी। मैं खुद श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं। लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है। 

 इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए!

Leave a Reply

Next Post

पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज हुआ धमाकेदार गाना "आरा के ओठलाली," पहले ही दिन मिला 4 मिलियन व्यूज 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/रंजन सिन्हा लखनऊ 07 जनवरी 2025। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने नए साल 2025 की शुरुआत एक जबरदस्त गाने के साथ की है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुआ उनका नया गाना “आरा के ओठलाली” न केवल भोजपुरी दर्शकों का दिल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण