शरीर में हो गई है खून की कमी तो गुड़ के साथ खा लीजिए यह चीज, प्लेटलेट्स काउंट जाता है बढ़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 07 दिसंबर 2023। ठंड के मौसम में गुड़ लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. क्योंकि इसके पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. साथ ही इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए भी लोग इसको डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ज्यादातर लोग इसको चने के साथ खाते हैं, लेकिन आप सर्दियों में इसको तिल के साथ खाते हैं तो चार गुना फायदे मिलेंगे. जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें तो जरूर इसका सेवन करना चाहिए।

गुड़ के पोषक तत्व –  कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और लौह और जिंक तथा तांबे की कुछ मात्रा शामिल है. विटामिन में फोलिक एसिड और बी. कॉम्प्लेक्स विटामिन शामिल है।

तिल के पोषक तत्व –  कॉपर, मैंगनीज और कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, लोहा, जिंक, मोलिब्डेनम, विटामिन बी 1, सेलेनियम और डाइट्री फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।

– ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ये दोनों फूड बहुत मदद करते हैं. साथ ही यह आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं. इसके अलावा यह आपकी स्किन को भी निखारने का काम करते हैं. आप गुड़ और तिल से बना एक लड्डू रोज खा लेते हैं, तो ठंड में बहुत लाभ मिलेगा. इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी, जिससे शरीर वायरल के चपेट में आने से बचेगी रहेगी।

– इन दोनों को साथ में खाने से आपका मेटाबॉलिज्म भी मजबूत रहेगा. यह पेट के लिए बहुत अच्छा होता है. यह सर्दी से भी बचाव करता है क्योंकि इन दोनों की तासीर गरम होती है. एनीमिया के रोगी तो जरूर इसको डाइट में शामिल करें. यह दोनों फूड आपको स्ट्रेस से भी दूर रखते हैं. तिल आपके शरीर को एलर्जी से भी बचाता है. यह दिल की भी सेहत के लिए अच्छा होता है. इससे खराब कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका से मिली जानकारी की जांच के लिए भारत ने बनाई समिति, विदेश मंत्री ने संसद में बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। अमेरिका से मिली जानकारी के बाद भारत ने इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई है क्योंकि यह देश की की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। बता दें […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण