एंटीबायोटिक प्रतिरोध रोकने के लिए कॉकटेल दवाओं पर प्रतिबंध जल्द, सरकार ने राज्यों से मांगा ब्योरा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2024। एंटीबायोटिक प्रतिरोध रोकने के लिए सरकार ने कॉकटेल दवाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सभी राज्यों से इन दवाओं की बिक्री का ब्योरा मांगा है। ड्रग कंट्रोलर डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने राज्यों से दो सप्ताह के भीतर बाजारों में बेचे जाने वाले एंटीबायोटिक संयोजनों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस साल जनवरी में औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड की बैठक में यह तय हुआ कि देश में एंटीबायोटिक दवाओं पर निगरानी बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके लिए एक उप समिति का गठन करने का निर्णय हुआ। 

इसी समिति की पहली बैठक एक मई को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्यालय पर हुई जिसमें संयोजन वाली एंटीबायोटिक दवाओं की निगरानी करने का फैसला हुआ। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर डॉ. राजीव सिंह ने सभी राज्यों को पत्र लिखते हुए कहा है कि निश्चित खुराक संयोजन (एफडीसी) ऐसी दवाएं हैं जो एक ही गोली में एक से अधिक दवाओं को मिलाती हैं। इन्हें कॉकटेल दवाएं भी कहा जाता है। अगले दो सप्ताह के भीतर इन दवाओं की सूची दिल्ली भेजी जाए। इसके अलावा उन्होंने राज्यों से बाजार में बिक रहीं गैर मंजूर एंटीबायोटिक संयोजनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

Leave a Reply

Next Post

सिब्बल बोले- अनुच्छेद 370 को हटाने की नहीं थी जरूरत, कश्मीर में पहले से लागू थे 99% भारतीय कानून

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2024। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि अनुच्छेद-370 को निरस्त करना एक सियासी फैसला था। उन्होंने कहा कि यह करने की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि भारत के 99 फीसदी कानून पहले से ही जम्मू-कश्मीर में लागू थे। सिब्बल ने यह […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग