छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने की उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 25 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने बेमेतरा जिले के प्रवास के दौरान उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान शाकंभरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, अनुराग पटेल, दुखुवा पटेल एवं हरीलाल पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने सभी योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर किसानों को अधिक से अधिक लाभांवित करने के निर्देश दिए, साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों की सूची बनाकर अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं में अब उद्यानिकी फसलों को भी शामिल कर दिया गया है। इसका विस्तृत प्रचार कर किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। साथ ही धान लगाने वाले कृषकों को समझाइश देकर सब्जी और फलदार पौधों को लगाने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा जिसमें किसान अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने आय को बढ़ा सकें।
         पटेल ने कहा कि काम के सिलसिले में अन्य राज्य की तरफ जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों को पहचान कर उन्हें सब्जी की खेती हेतु उद्यानिकी विभाग की योजनााओं का गांवों में सरपंच एवं ग्रामसभा के माध्यम से महिला अथवा पुरूष समूह को सब्जी की खेती हेतु प्रोत्साहित प्रदान करने के निर्देश दिये है। उन्होंने डी.एम.एफ. की मदद से कृषकों को उन्नत औजार प्रदान करने, खनन प्रभावित क्षेत्रों में ड्रिप प्रतिस्थापन एवं सामुदायिक बाड़ी निर्माण कराने के प्रस्ताव कलेक्टर को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों एवं स्व सहायता समूहों को लाभान्वित करने करने के निर्देश दिए। कोल्ड स्टोरेज के लिये हितग्राही चयन करने क साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक एवं जमीनीस्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Next Post

देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। कोरोना मामलों को लेकर शुक्रवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,616  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 290 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 28,046 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां