देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। कोरोना मामलों को लेकर शुक्रवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,616  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 290 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 28,046 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीकाकरण अभियान तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले हफ्ते तक ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के पार होता था, लेकिन अब ये धीरे-धीरे घटने लगा है। राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पहले मरने वालों की संख्या तीन सौ के पार होती थी, लेकिन अब 250 से 300 के बीच संख्या आती है।

केरल में कोरोना के दैनिक मामले 17 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 01 हजार 442 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अभी तक 86 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।  सबसे बड़ी चिंता केरल को लेकर बनी हुई है। केरल में अब भी 17 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 127 लोगों की मौत हुई है, वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामले तीन हजार के पार है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 1 हजार के ऊपर हैं। 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-29,616 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 28,046 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-290
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 71.04 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.01 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.28 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,46 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 84.89 करोड़

Leave a Reply

Next Post

गोविंदा-कृष्णा अभिषेक के बीच झगड़े पर बोलीं बिग बॉस फेम आरती सिंह- गेहूं के साथ घुन भी पिसता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह ने अपने भाई एक्टर कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा बीच चल रहे झगड़े पर अपना रिएक्शन दिया है। इतना ही नहीं आरती ये स्वीकार किया है इन दोनों के रिश्ते में आई कड़वाहट […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर