निया शर्मा ने पिंक रिविलिंग ड्रेस में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, केक को लेकर फिर से चर्चा में एक्ट्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। टीवी अभिनेत्री निया शर्मा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। निया ने 17 सितंबर को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर सेलिब्रेट किया। अब उन्होंने सेलिब्रेशन के दौरान की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। निया ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उनके सामने कई तरह के केक रखे हुए हैं। एक केक बॉम्ब के आकार का है जबकि दूसरा बेड की तरह बना हुआ। वहीं तीसरा केक गोल्डन कलर का नजर आ रहा है। निया ने कैप्शन में लिखा- ‘बॉम्ब केक से लेकर बॉम्ब डांस तक, चमक दमक, हम सब उछल रहे थे। हम सभी के लिए… मेरी तरह डांस किया एक और साल के लिए।

टीवी एक्टर्स ने दी बधाई

पार्टी में टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति, रेहाना पंडित और एक्टर विशाल सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। अपने जन्मदिन पर निया बेहद खुश नजर आईं और वह पूरे मस्ती के मूड में दिखीं। उन्होंने गुलाबी रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई थी। हाई थाई स्लिट ड्रेस में निया के अंदाज ने एक बार फिर से कहर बरपाया। निया के इस पोस्ट पर टीवी सितारों और फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि ‘पिछले साल का केक याद है?’

केक पर हुआ था विवाद

बीते साल निया शर्मा ने जब अपना 30वां जन्मदिन मनाया उस वक्त केक की तस्वीर वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर निया के केक को लोगों ने अश्लील बताया था। 

मुख्य सीरियल

निया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में स्टार प्लस के सीरियल ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ से की। उन्हें साल 2011 में सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना’ से पहचान मिली। इसमें उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, करन टैकर और कुशाल टंडन थे। जीटीवी पर प्रसारित सीरियल ‘जमाई राजा’ निया के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। उनके अपोजिट इसमें रवि दुबे मुख्य भूमिका में थे।

Leave a Reply

Next Post

नेशनल टीम की कमान संभालने से पहले रोहित शर्मा इस बड़े कारनामे को देना चाहेंगे अंजाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। रोहित की नजरें मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी बार खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। विराट कोहली […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल