प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधने आएगी उनकी ये पाकिस्तानी बहन, बोलीं- मैंने खुद तैयार किया रक्षा सूत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अगस्त 2023। सीमाओं पर तनाव के बावजूद इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा सचिन व अंजू नसरुल्ला के प्यार के किस्से खूब चर्चा में हैं। इस बीच रक्षाबंधन के मौके पर दोनों देशों के मध्य  प्यार देखने को मिलेगा। पाकिस्तान की महिला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस साल खुद राखी बांधने आ रही है।  PM मोदी की मुंहबोली बहन कमर मोहसिन शेख इस बार खुद की बनाई राखी बांधने के लिए दिल्ली आ रही हैं। पत्रकारों से बात कमर मोहसिन शेख ने कहा कि इस बार मैंने अपने भाई मोदी जी के लिए रक्षा सूत्र यानि राखी  खुद बनाई है। मैं उन्हें कृषि पर आधारित एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है।

उन्होंने आगे कहा कि 2-3 साल तक मैं कोविड के कारण राखी बांधने नहीं जा सकी, लेकिन इस बार मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी और राखी बांधूंंगी। इस दौरान, मोहसिन ने अपने और पीएम मोदी के बीच होने वाली कुछ मजाकिया बातों का भी जिक्र किया। कमर शेख ने अपने पहले रक्षाबंधन को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहली बार पीएम मोदी को राखी बांधी थी तब वो RSS कार्यकर्ता थे, तब उनके लिए बहुत दुआ मांगी थी कि वो CM बनें और बाद में वो बन भी गए। आगे कहा कि जब मैंने फिर मोदी को राखी बांधी और कहा कि मैं चाहती हूं कि आप PM बनें, इसके लिए मैं दुआ करूंगी। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि हां तेरी सारी दुआएं पूरी हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि जब वो पीएम बनें तो मैं बहुत खुश थी। मैं उनके लिए दुआ करती हूं कि वो ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और स्वस्थ्य रहें। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3 के बाद अब मिशन गगनयान: अंतरिक्ष में पहले रोबोट भेजेगा भारत, 2024 के लिए ‘वायुमित्र' तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अगस्त 2023। मोदी सरकार चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर आत्मविश्वास से भरी है और उसका लक्ष्य अगले साल के उत्तरार्द्ध में भारत अंतरिक्ष में पहली बार मानव मिशन भेजना है जिसके पहले एक कृत्रिम मेधा रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। अंतरिक्ष […]

You May Like

जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान