13 दिनों से धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, पीएम मोदी के बर्थ डे पर लगे थे रिकॉर्ड 251 करोड़ टीके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। देश में एक दिन के भीतर ढाई सौ करोड़ टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाने के बाद 13 दिनों से टीकाकरण की रफ्तार मंद है। बीते 20 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर तक हर दिन देश में औसतन 68.38 लाख टीके ही लगाए गए हैं। जबकि एक से 20 सितंबर तक रोजाना औसतन 89.54 लाख टीके लगाए गए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सतत गति से टीकाकरण नहीं हुआ तो इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को टीका लगाना मुश्किल होगा।

देश में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर रिकॉर्ड 251 करोड़ टीके लगे थे। यह पहला मौका था जब किसी देश ने 24 घंटों के भीतर इतने ज्यादा टीके लगाए। हालांकि इसके अगले दो दिनों तक टीकाकरण में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 18 सितंबर को 88.37 लाख और 19 सितंबर को 40.43 लाख टीके ही लगे। फिर 20 सितंबर को एक करोड़ टीके लगा दिए गए। हालांकि फिर छह दिनों तक 70 लाख से कम टीके लगे। फिर 27 सितंबर को एक करोड़ टीके लगाए गए। इसके बाद फिर से टीकाकरण धीमा होता गया। 28 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर तक हर दिन 80 लाख से कम टीके ही लगे। इस तरह 21 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रोजाना औसतन 68.38 लाख टीके लगाए गए।

20 सितंबर तक रोजाना लगे थे 89 लाख टीके

बीते महीने 1 से लेकर 20 सितंबर तक हर दिन औसतन 89.54 लाख टीके लगाए गए। इस अवधि में दो बार 6 और 20 सितंबर को एक-एक करोड़ टीके लगे थे, जबकि एक बार 250 करोड़ टीके लगे। मध्य सितंबर तक टीकाकरण की रफ्तार बहुत बेहतर थी, मगर 21 सितंबर से टीकाकरण में गिरावट आने लगी। 21 सितंबर से 3 अक्तूबर तक देश में रोजाना 68.38 लाख टीके ही लगाए जा रहे हैं।

हर दिन 107 करोड़ टीके लगाने की जरूरत

केंद्र सरकार ने मई में घोषणा की थी कि इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को टीका लगा दिया जाएगा। इस लक्ष्य को पाने के लिए देश में हर दिन 107.4 करोड़ टीके लगाए जाने चाहिए । जबकि अभी देश में 68.38 लाख ही टीके हर दिन लग रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल में भारत ने एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए हैं, जिससे उसकी इतने टीके लगाने की क्षमता का पता लगता है। जरूरत बस यह है कि सरकार हर दिन इस रफ्तार को बना पाए।

गांव के मुकाबले शहरों में आधे से भी कम टीके लगे

ग्रामीण के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में पहले से ही टीकाकरण धीमा चल रहा है। 20 सितंबर से पहले तक ग्रामीण केंद्रों के मुकाबले शहरी इलाकों में आधे टीके लग रहे थे। पर 21 सितंबर के बाद यह अंतर और बढ़ गया है। उदाहरण के लिए 21 सितंबर को ग्रामीण इलाकों में 55 लाख और शहरी में 23 लाख टीके लगे, 27 को ग्रामीण क्षेत्र में 78 और शहरी में 29 लाख टीके लगे। एक अक्तूबर को गांवों में 50 लाख और शहरों में 21 लाख टीके लगे। देश में अब तक कुल 90.79 करोड़ टीके लगे।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड: सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब असीमित संख्या में चारधाम यात्रा कर सकेंगे तीर्थयात्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 05 अक्टूबर 2021। चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या को लेकर उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब असीमित संख्या में तीार्थयात्री चारधाम यात्रा कर सकेंगे। हाइकोर्ट में आज चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ