5वीं बार राष्ट्रपति बनने पर पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को दी बधाई, बोले- ‘साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2024। व्लादिमीर पुतिन (71) लगभग 88 प्रतिशत वोट हासिल करके पाँचवीं बार राष्ट्रपति बन गए हैं, जो रूस में सोवियत-काल के बाद के इतिहास में सबसे अधिक है। पुतिन को उनकी इस शानदार जीत पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है और दोनों देशों के परखे हुए सहयोग को और मजबूत होने की उम्मीद जताई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन को हार्दिक बधाई। आने वाले वर्षों में हम भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर परखी हुई विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

रूस स्थित टीएएसएस ने रूसी संघ के केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 70 प्रतिशत चुनावी प्रोटोकॉल के प्रसंस्करण के परिणाम के आधार पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में 87.17 प्रतिशत वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। रूसी संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार निकोलाई खारितोनोव ने 4.1 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं न्यू पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार व्लादिस्लाव दावानकोव 4.8 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया (एलडीपीआर) के उम्मीदवार लियोनिद स्लटस्की को गिनती में महज 3.15 फीसदी वोट मिले। 

बता दें पुतिन को 2018 के चुनावों की तुलना में अधिक वोट मिले, जहां उन्हें कुल गिने गए वोटों में से 76.69 प्रतिशत वोट मिले। रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य उम्मीदवारों का प्रदर्शन 2018 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पिछले प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कम था।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटेन में बड़ा एक्शन, खालिस्तान समर्थक संगठनों व चैनलों पर बैन की तैयारी में सुनक सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 19 मार्च 2024। पिछले साल ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के मामले में भारत को कूटनीतिक सफलता मिलने वाली है। ब्रिटेन की सुनक सरकार भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तान समर्थक संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। ये संगठन […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे