विराट कोहली ने मैक्सवेल-फाफ की तारीफ की, ग्लेन बोले- चौथे नंबर पर खेलकर मजा आ रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा इस सीजन चौथी जी हासिल कर ली है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। फाफ डुप्लेसिस ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई। देवदत्त पडीक्कल ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 47 रन बनाए। अंत में ध्रुव जुरेल ने 16 गेंद में 34 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए। मैच के बाद विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तारीफ की। वहीं, मैक्सवेल ने कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करके उन्हें मजा आ रहा है।

चौथे क्रम पर बल्लेबाजी का लुत्फ ग्लेन
आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में चौथे क्रम की बल्लेबाजी पर लुत्फ ले रहे हैं। उन्हें इसी क्रम पर बल्लेबाजी करना पसंद भी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से भी वह इसी क्रम पर खेलना पसंद करते हैं। मैक्सवेल ने फाफ के साथ रविवार को राजस्थान के खिलाफ 127 रन की शतकीय साझेदारी की जो इस सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों की तीसरी शतकीय साझेदारी रही। ग्लेन ने कहा कि टीम प्रबंधन ने मुझे इस क्रम पर खुलकर खेलने को कहा है। मेरी लय अच्छी चल रही है। मैं समझता हूं कि इस मैच में हमने पावरप्ले में अच्छा स्कोर बनाकर बड़े स्कोर का आधार तैयार कर लिया था। आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने मैक्सवेल और फाफ दोनों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैक्सी और फाफ ने आक्रामक तेवर दिखाए। कोहली ने साथ ही सिराज की प्रशंसा की जिन्होंने बटलर को जल्द आउट कर दिया।

फाफ और मैक्सवेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की: कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद कहा कि टॉस के समय हम भी सोच रहे थे कि पहले बल्लेबाजी करें या नहीं क्योंकि पिच सूखा था। लेकिन हमें पता था कि बाद में आकर हमारे गेंदबाज सही टप्पे पर गेंद फेंक सकते हैं। फाफ और मैक्सवेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैं यही हर्षल से बात कर रहा था। यह कुछ सर्वश्रेष्ठ टी-20 साझेदारियों में से एक थी, जिसे मैंने देखा है। सिराज ने बटलर का पहले भी शिकार किया है, वह नई गेंद से अविश्वसनीय हैं। वह हमारी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। हर्षल हमेशा अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हैं, उनके पास नई गेंद कभी नहीं होती।

Leave a Reply

Next Post

‘बिग बॉस' में मुझे मोटापे को लेकर काफी ताने दिए जाते थे लेकिन सलमान सर ने मेरा साथ दिया: शहनाज गिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 अप्रैल 2023। अभिनेत्री एवं रिएलटी टीवी की कलाकार शहनाज गिल का कहना है कि रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। शहनाज गिल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से हिंदी फिल्म जगत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां