महिला एवं बाल विकास मंत्री भेड़िया ने राम-रचना के ‘छत्तीसगढ़ की माटी पुत्रियों’ को समर्पित मार्च अंक का किया विमोचन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 मार्च 2021। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने राजधानी रायपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका राम-रचना के “छत्तीसगढ़ की माटी पुत्रियों” को समर्पित मार्च माह के अंक का विमोचन किया। श्रीमती अनिला भेड़िया ने महिलाओं के विशेष अंक पर राम-रचना की संपादक श्रीमती प्रीति उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी छत्तीसगढ़ की मेहनतकश एवं प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी पत्रिका में स्थान देते रहें, जिससे मेहनती और स्वयंसिद्धा महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गाँव, कस्बे, शहर के लोगों तक पहुंच सके और उनसे प्रेरणा ले कर समाज की अन्य महिलाएं भी जीवन में सफलता के नये मापदंड स्थापित कर पाएं।

राम-रचना की संपादक श्रीमती प्रीति उपाध्याय ने श्रीमती अनिला भेंड़िया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि श्रीमती भेंड़िया की महत्वपूर्ण सलाह पर अमल करते “राम-रचना” पत्रिका में आगे भी महिलाओं की उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने के प्रयास जारी रहेंगेे।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्र सरकार की नई गाइडलाईन के अनुसार कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज अब 4 की बजाय 8 हफ्ते बाद लगेगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2021। खतरनाक कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देश में टीकाकरण का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भारत सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब दूसरी खुराक 28 […]

You May Like

8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक