दिल्ली में एक्शन में बुलडोजर: शाहीन बाग के बाद आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में चल रही कार्रवाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 मई 2022। दक्षिण दिल्ली नगर निगम 4 मई से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है। इसके तहत आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में एसडीएमसी के बुलडोजर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर चुके हैं। आज चल रही एसडीएमसी की कार्रवाई की खास बात ये है कि यहां शाहीन बाग की तरह लोग विरोध के लिए सड़कों पर नहीं उतरे हैं। बल्कि लोग अपने घरों में खड़े होकर बुलडोजर की कार्रवाई देख रहे हैं। इससे पहले मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के कई लोगों ने अपने अवैध अतिक्रमण को पहले ही हटा लिया था।

कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे ताकि किसी भी प्रकार का विरोध होने पर उससे निपटा जा सके। बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी में 90 प्रतिशत अतिक्रण लोगों ने पहले ही हटा लिया था और जो बच गया था वह निगम ने हटाया। जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई खत्म हो चुकी है जबकि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भारी सुरक्षा बल के बीच कार्रवाई जारी है।

आप विधायक ने निगम की आलोचना
सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई पर कहा कि, जब लोगों ने इलाका खुद ही खाली कर दिया है तो निगम यहां बुलडोजर दौड़ाकर लोगों को परेशान क्यों कर रहा है। हम इसके खिलाफ हैं और ये कार्रवाई रुकनी चाहिए। निगम को पहले ये साबित करना होगा कि वहां को अतिक्रमण था भी या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

समुद्र में तूफान: आंध्र और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'असानी', सभी पुलिस स्टेशनों में हाई अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 10 मई 2022। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात ‘असानी’ के अगले कुछ घंटों में […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय