देशभर में रोजगार की रफ्तार तेज, 47 स्थानों पर रोजगार मेला, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जुलाई 2025। देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों में बेहतर अवसर देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 12 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को सीधे संबोधित करते हुए उन्हें देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

सरकारी सेवाओं को मिलेगी नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PIB) के अनुसार, जिन युवाओं को नियुक्त किया गया है वे देशभर के विभिन्न हिस्सों से चुने गए हैं और उन्हें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय जैसे कई अहम विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इससे न केवल सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा बल्कि प्रशासन में भी नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संचार होगा।

पीएम मोदी ने युवाओं को बताया देश का भविष्य

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं से कहा, “युवा देश का भविष्य हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नौजवानों को आगे बढ़ने का मौका मिले।” उन्होंने बताया कि सरकार लगातार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जा सके।

भारत की युवा शक्ति पर गर्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की युवा शक्ति और प्रतिभा की प्रशंसा कर रही है। भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और PLI स्कीम के जरिए 11 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोडक्शन हो रहा है और भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा लोकोमोटिव निर्माता बन चुका है।

विकास योजनाओं से भी बने लाखों रोजगार

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल ही में आई ILO रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले एक दशक में 90 करोड़ नागरिकों को वेलफेयर स्कीम्स से जोड़ा है। इन योजनाओं के जरिए नए रोजगार भी पैदा हुए हैं। जैसे PM आवास योजना के तहत अब तक 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और 3 करोड़ और निर्माणाधीन हैं। इस पूरी प्रक्रिया में भी लाखों लोगों को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस रोजगार अभियान की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को की थी। अब तक इन मेलों के जरिए 10 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। यह पहल सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य है कि सरकारी संस्थाओं की क्षमता को मजबूत किया जाए और योग्यता, पारदर्शिता और दक्षता के आधार पर नियुक्ति की जाए।

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

इस कार्यक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी थी। उन्होंने लिखा था, “विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में 12 जुलाई को एक और रोजगार मेले का हिस्सा बनूंगा जिसमें हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।”

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात, एससीओ बैठक में दिखा कूटनीतिक संवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। भारत और चीन के बीच बीते कुछ वर्षों से चले आ रहे सीमा तनाव के बीच एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात शंघाई सहयोग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं