‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम? 

Indiareporter Live
शेयर करे

खुशी मुखर्जी बनेंगी ‘Rise & Fall’ की नई खिलाड़ी?

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अगस्त 2026। अपनी बेबाक शख्सियत, बोल्ड अंदाज और वायरल मौजूदगी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में चल रही खबरों के मुताबिक, उन्हें आगामी रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ के लिए संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो खुशी और न ही शो के मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

खुशी का नाम सामने आते ही रियलिटी शो के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अपनी बेबाक राय रखने और विवादों से न घबराने वाली खुशी अगर शो का हिस्सा बनती हैं, तो गेम में रणनीति, बदलते रिश्तों और पावर गेम के साथ मनोरंजन का हाई-वोल्टेज डोज देखने को मिल सकता है।

रियलिटी टीवी की दुनिया से खुशी का पुराना नाता रहा है और वह पहले भी अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं। ऐसे में ‘Rise & Fall’ में उनकी संभावित एंट्री शो की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक साबित हो सकती है। फिलहाल आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर खबर सच निकली, तो सवाल यही है—खुशी बनेंगी शो की रूलर, मास्टर स्ट्रैटेजिस्ट या सबसे बड़ी डिसरप्टर?

Leave a Reply

Next Post

भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून

शेयर करेजब कश्मीर की वादियों में लौटीं सादिया खतीब इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 02 अगस्त। चमकती फिल्मी दुनिया से दूर जब अभिनेत्री सादिया खतीब अपनी कश्मीरी जड़ों की ओर लौटती हैं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून नजर आता है। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के […]

You May Like

छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’....|....मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे