अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से अग्रिम पंजीकरण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 10 अप्रैल 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण देशभर में 554 बैंक शाखाओं में 15 अप्रैल से शुरू होगा। तीर्थयात्रियों के वास्ते श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने एक विस्तृत चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा का पंजीकरण और परमिट जारी किया जाना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा जो प्रत्येक निर्दिष्ट बैंक शाखा में, तीर्थयात्रा के हर मार्ग के लिए तय दैनिक कोटे के अधीन होगा। केवल 13 से 70 वर्ष की आयु के तीर्थयात्री ही पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा की अनुमति नहीं होगी, भले ही उनके पास अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र हो। पंजीकरण आधार-आधारित बायोमेट्रिक ‘ई-केवाईसी’ सत्यापन के जरिए किया जाएगा, और परमिट श्राइन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। तीर्थयात्रियों को 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद किसी अधिकृत चिकित्सक या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी एक वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में आज ली शपथ, चारों सदनों के सदस्य बनने वाले बिहार के दूसरे सीएम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 10 अप्रैल 2026। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अब वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपनी संसदीय पारी का नया आगाज करेंगे। उनके राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में नयी सरकार के गठन का मार्ग […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ