उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल

Indiareporter Live
शेयर करे

यूजर्स ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 23 अक्टूबर 2026। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अदाकारी वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई दर्शकों ने फिल्म का पहला शो देखा और सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है। फिल्म को दर्शकों से मिलेजुले रिव्यू मिल रहे हैं। कई यूजर्स को फिल्म ‘उड़ता तीर’ अच्छी लगी है। एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा, ”उड़ता तीर’ बहुत अच्छी फिल्म है। यह दूसरी बेवकूफी वाली बॉलीवुड फिल्मों की तरह नहीं है।’

यूजर ने धुरंधर से की तुलना
एक एक्स यूजर को यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि उसने इसकी तुलना रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से कर दी है। उसने लिखा, ‘हंस-हंस के पागल हो जाओगे। इसके आगे धुरंधर भी फेल है।’

यूजर को कैसी लगी कहानी?
एक एक्स यूजर को फिल्म की कहानी पसंद आई है। उसने एक्स पर लिखा, ‘इसमें भरपूर कॉमेडी है। कहानी आपको बांधे रखती है और क्लाइमैक्स बहुत ही शानदार है। यह पूरी तरह से मनोरंजन करने वाली एक बेहतरीन फिल्म है।’

क्या हिट होगी फिल्म?
एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म जरूर हिट होगी। एक और यूजर ने फिल्म में अच्छी कॉमेडी की तारीफ की है। एक और यूजर ने लिखा ‘यह बहुत अच्छी बात है कि इस फिल्म को ज्यादातर 4 रेटिंग मिल रही है।’

यूजर को पसंद नहीं आई फिल्म
कुछ यूजर्स को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा ‘यह एक जासूसी कॉमेडी फिल्म है, जो बार-बार अपनी ही पहचान में सेंध लगाती है।’

यूजर ने बताया चापलूसी भरी फिल्म
एक एक्स यूजर ने फिल्म को रीढ़हीन और चापलूसी भरी फिल्म बताया है। उन्होंने इस पर निराशा जताई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

  • बता दें कि फिल्म ‘उड़ता तीर’ में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी जासूस भारत में अपने मिशन पर आता है। 
  • एक हादसे में उसकी याददाश्त चली जाती है। 
  • इसके बाद वह भारत के प्रति देशभक्ति दिखाने लगता है इस बीच पाकिस्तानी अधिकारी चिंता में पड़ जाते हैं। 
  • फिल्म में कॉमेडी के डोज हैं।

Leave a Reply

Next Post

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई

शेयर करे सरकारी धन से निर्माण के आरोपों की जांच लगभग पूरी इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026। रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी विभागों के बजट से बने भवनों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द जब्त करेगा। ईडी ने इस प्रकरण की जांच तकरीबन पूरी कर ली है जिसके बाद […]

You May Like

छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस....|.... निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला