गुजरात में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों पर होगा मंथन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 08 अप्रैल 2025। कांग्रेस में जान फूंकने के लिए पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों पर मंथन करेंगे। साथ ही कई कई प्रमुख मुद्दों पर पार्टी का रुख तय कर भविष्य का रोड मैप तैयार किया जाएगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी अधिवेशन से पहले सोमवार को कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ जैसे नारों के बावजूद पार्टी आज भी मजबूती से खड़ी है और जनता उसकी ओर उम्मीदों से देख रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि गुजरात कांग्रेस को इस चुनौतीपूर्ण समय में आगे का रास्ता दिखाएगी।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख खेड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि समाज का हर वर्ग, चाहे वह मध्यम वर्ग हो, दलित, आदिवासी या अल्पसंख्यक हों, केंद्र और गुजरात में भाजपा शासन के तहत ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पार्टी की विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आठ अप्रैल को सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर होगी। इसके बाद नौ अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सत्र होगा। साबरमती आश्रम और कोचरब आश्रम के बीच साबरमती नदी के तट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्य समिति के सदस्यों, सांसदों, और अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत लगभग 1,725 निर्वाचित एवं चयनित एआईसीसी सदस्य भाग लेंगे। पार्टी ने कहा कि अहमदाबाद अधिवेशन का विषय ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ होगा।

पहले दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कांग्रेस अधिवेशन के पहले दिन सामाजिक न्याय, शिक्षा, बढ़ती महंगाई, जाति जनगणना और देश की आर्थिक स्थिति पर चिंतन किया जाएगा। इसके अलावा देशभर में व्याप्त युवाओं में रोष, बेरोजगारी व दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर पार्टी अलग-अलग प्रस्ताव भी लेकर आ सकती है।

Leave a Reply

Next Post

पीयूष गोयल बोले- US पर हमारा प्रभावी टैरिफ सिर्फ 7-8%, दुनिया में अफरा-तफरी के लिए चीन जिम्मेदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 अप्रैल 2025। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका पर भारत का प्रभावी टैरिफ बमुश्किल 7 से 8 फीसदी है जो कि बहुत अधिक नहीं कहा जा सकता। अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार समझौता वार्ता के बारे में कोई जानकारी […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस