लोकसभा चुनाव केवल तीन या चार चरणों में कराने चाहिए थे…बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 17 मार्च 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में चुनाव का मतलब है कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जगह दौरा करना चाहते हैं।’ खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव तीन या चार चरणों में पूरा होना चाहिए था। खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें इस बात की चिंता नहीं है कि क्या होने वाला है, लेकिन मोदी जी सात चरण रख रहे हैं, इसका मतलब है कि वह हर जगह दौरा करना चाहते हैं। इस देश में मैंने भी लगभग 12 चुनाव लड़े हैं और मुश्किल से चार चरण होते थे। कभी-कभी यह एक चरण का भी होता था। मैंने दो चरण भी देखे हैं, लेकिन अक्सर इसके अधिकतम चार चरण होते थे।” 

खरगे ने कहा कि सात चरणों में चुनाव कराने का मतलब है कि लगभग सभी विकास कार्य रुक जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘……लगभग 70-80 दिन रुकना, कल्पना कीजिए कि देश कैसे प्रगति करेगा? चुनाव आचार संहिता के कारण… सामग्री की आपूर्ति नहीं की जाएगी। बजट खर्च नहीं होगा। तो मेरे हिसाब से ये अच्छा नहीं है। वह तीन या चार चरणों में पूरा कर सकते थे।”  चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी कवायद के तहत वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में संपन्न होंगे और वोटों की गिनती चार जून को होगी।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव के बाद 'एक देश-एक चुनाव' की पहल संभव, समय से पहले भंग हो सकती हैं कई राज्य सरकारें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2024। देश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मचे सियासी घमासान के बीच पहले से ही नागरिकता संशोधन कानून, इलेक्टोरल बांड और चुनाव आयोग में नियुक्तियों को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इसी चुनावी माहौल के बीच कई अहम मुद्दों में […]

You May Like

पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात....|....गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 21 लोगों की मौत....|....चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर लोजपा रामविलास ने किया फैसला, कहा- आरक्षित सीट पर नहीं उतरेंगे....|....CDS अनिल चौहान के बयान पर सियासी जंग, कांग्रेस ने फिर की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग....|....थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, 107 सुंदरियों को हरा बनीं Miss World 2025....|....ट्रंप का ऐलान-भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व्यापार समझौता जल्द, पाकिस्तान को दी सुधरने की चेतावनी....|....सलमान खुर्शीद की दो टूक- "सीजफायर पर बकवास बंद होनी चाहिए, पहले पाकिस्तान ने फोन किया था"....|....पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 घायल; बढ़ सकता है आंकड़ा....|....बारिश का कहर: मणिपुर में ऑपरेशन जल राहत-II; असम में बाढ़ से 78000 लोग प्रभावित; सिक्किम में फंसे 1500 सैलानी....|....'हेट स्पीट और सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाने पर विचार', समीक्षा बैठक में बोले सीएम सिद्धारमैया