अमरनाथ यात्रा: 4,400 से अधिक श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू शिविर से कश्मीर रवाना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 01 जुलाई 2023। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था यहां के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए और इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7,904 हो गई है।

उन्होंने कहा कि 2,733 श्रद्धालु 94 वाहनों में सुबह चार बजकर 50 मिनट पर पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में लगभग एक घंटे पहले बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भगवती नगर आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ के लिए 62 दिवसीय तीर्थयात्रा शनिवार को कश्मीर से शुरू हुई।

इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन बेहद दुर्गम है। यात्रा में शामिल राजस्थान के सुरेंद्र जोशी (62) ने कहा, ‘‘ हम अमरनाथ के लिए यात्रा प्रारंभ करके बेहद प्रसन्न हैं। मैं हमेशा से हिम शिवलिंग के दर्शन करना चाहता था।” भगवती नगर आधार शिविर के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जम्मू में 33 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं और श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण कराने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं और अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर की फिर पाकिस्तान को दो टूक, Pok छोड़कर गलती की, आतंकवाद के रहते सामान्य संबंध असंभव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जुलाई 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी बेबाकी से पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को छोड़ने को लेकर भारत की गलती  का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर  हमें पहले अपने रुख को साफ रखना चाहिए। […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग