‘भारत की पड़ोस प्रथम नीति के लिए श्रीलंका अहम’, राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात पर बोले जयशंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। भारत दौरे पर आएं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की। इस मुलाकात में जयशंकर ने भारत की पड़ोस प्रथम नीति और सागर आउटलुक में श्रीलंका की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति दिसानायके की प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक से भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग और बढ़ेगा। बता दें कि राष्ट्रपति दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। 

जयशंकर ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात करके खुशी हुई। श्रीलंका हमारे ‘पड़ोस प्रथम’ नीति और ‘सागर आउटलुक’ के लिए अहम है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।”

दिसानायके का सोशल मीडिया पोस्ट
इससे पहले राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा था कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठकों में पारस्परिक हितों पर उपयोगी चर्चा की। दिसानायके ने एक्स पर लिखा, आज शाम करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली पहुंचा, जहां मुझे सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज रात एस. जयशंकर और अजीत डोभाल के साथ आपसी हितों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री मोदी की सागर नीति और भारत की पड़ोसी पहले नीति में इसका अहम स्थान है। गौरतलब हो कि अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो में राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की थी, जहां दोनों नेताओं ने भारत और श्रीलंका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की थी।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस के पास नेता-नीति-नीयत नहीं, राहुल गांधी बताएं इतने साल क्या किया'; सोनोवाल का तीखा हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज यहां कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सोनोवाल ने कहा, कांग्रेस के पास ना तो नीति है, ना उनके पास नेता और ना ही उनके पास देश की भलाई के काम करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण