‘शुद्धिकरण भी छुआछूत का दूसरा रूप’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश में आज भी दो विचारधाराओं संविधान और आरएसएस की विचारधारा की लड़ाई है। राहुल गांधी ने देश में दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और दावा किया कि देश में करोड़ों दलितों के साथ आज भी अन्याय हो रहा है।

‘दलितों के साथ अत्याचार आज तक खत्म नहीं हुआ’
राहुल गांधी ने कहा कि दशकों तक दलितों के साथ अत्याचार हुआ जो आज तक खत्म नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दशकों तक दलितों के साथ भेदभाव होता रहा है और आज भी हो रहा है। चाय की दुकान पर दलितों के लिए अलग कप रखा जाता है और अभी भी शादी में दलितों को घोड़े पर चढ़ने पर पीटा जाता है। स्कूलों में दलितों से सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि जितना सफल दलित होता है, उतना बड़ा प्रहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपने कुछ दिन पहले देखा होगा कि  8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद, श्री राम सेना के सदस्यों ने कथित तौर पर उसी स्थान पर ‘शुद्धिकरण हवन’ किया। राहुल गांधी ने कहा कि शुद्धिकरण करने वालों पर एफआईआर होनी चाहिए.उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को न्याय मिलना चाहिए। 

‘शुद्धिकरण भी छुआछूत का ही दूसरा रूप’
राहुल गांधी ने कहा ‘राजस्थान में विधायक दल के नेता मंदिर गए और भाजपा के नेताओं ने वहां शुद्धिकरण किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जिन्होंने देश के संविधान और देश के लिए अपना जीवन लगा दिया, उन्होंने हल्द्वानी में रामलीला ग्राउंड में भाषण दिया, वहां भी शुद्धिकरण किया गया। ऐसा करने वाले भाजपा और आरएसएस के लोग हैं। ये एक अपराध है। शुद्धिकरण असल में छुआछूत का ही दूसरा रूप है। छुआछूत गैरकानूनी है, लेकिन भाजपा के लोग इसे खुलेआम करते हैं। जब वे शुद्धिकरण करते हैं, तो वे कह रहे हैं कि दलितों को नहीं छू सकते। यह भारतीय संविधान के तहत एक अपराध है।’

Leave a Reply

Next Post

कई लोगों ने थामा सपा का दामन

शेयर करेअखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता; बोले- आप सभी का दिल से स्वागत इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 29 अगस्त 2026। राजधानी में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस