एलन मस्क ने ट्विटर से 50 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, बोले- कंपनी नुकसान में हो तो…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। एलन मस्क ने शनिवार को ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक हफ्ते पहले ही इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने बीते सात दिनों में ही कंपनी में कई आधारभूत बदलाव किए हैं। इनमें ट्विटर के दुनियाभर में 7500 कर्मचारियों में से करीब 3700 की छंटनी जैसा कदम भी शामिल रहा। बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनसे शुक्रवार को ही कंपनी के कंप्यूटर और ई-मेल का एक्सेस छीन लिया गया है। जहां एक तरफ ट्विटर में इस तरह कर्मचारियों को निकालने के लिए एलन मस्क की आलोचना हो रही है। वहीं, शुक्रवार देर रात टेस्ला चीफ ने खुद ट्वीट में इसे लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा, “जहां तक ट्विटर में कर्मचारियों को कम करने की बात है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। खासकर तब जब कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर (करीब 32 करोड़ रुपये) गंवा रही हो।”

ट्विटर में राजस्व की कमी का मुद्दा उठा चुके हैं मस्क
मस्क ने शुक्रवार को ही ट्विटर के राजस्व में भी भारी कमी की शिकायत की थी और कहा था कि ऐसा कुछ एक्टिविस्ट समूहों की वजह से हो रहा है, जो कि एडवर्टाइजर्स पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने एक्टिविस्ट्स को मनाने की काफी कोशिश की। काफी गड़बड़ रहा। वे अमेरिका में स्वतंत्र अभिव्यक्ति को खत्म करना चाहते हैं।”

मस्क की इस टिप्पणी को हाल ही में उनकी नागरिक अधिकार समूहों के साथ हुई बैठक के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, जहां टेस्ला प्रमुख को अपने नेतृत्व को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा था। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई थी कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले ट्विटर नफरत भरे भाषणों (हेट स्पीच) का जरिया बन सकता है। 

मस्क के कमान संभालने के बाद यूजर्स डिएक्टिवेट कर रहे अकाउंट
ट्विटर के ताजा डाटा के मुताबिक, एलन मस्क के कंपनी की कमान संभालने के बाद से ही इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव यूजर्स की संख्या में बड़ी कमी देखी गई। बॉट सेंटिनेल नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, 27 अक्तूबर को मस्क के टेकओवर के बाद से एक नवंबर तक ट्विटर पर करीब 8.75 लाख यूजर्स ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया। इसके अलावा ट्विटर पर करीब पांच लाख अकाउंट सस्पेंड भी हो गए। 

ट्विटर का बायकॉट करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
इस बीच हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने एलन मस्क से कहा कि आप के पास 11 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे एडवर्टाइजर्स का नाम लेकर उनका बहिष्कार करें, जो ट्विटर के बायकॉट में शामिल हैं, ताकि हम पलटवार कर उनका बायकॉट कर सकें। और अपने 8 डॉलर प्रतिमाह के सब्स्क्रिप्शन प्लान के साथ आगे बढ़ें, ताकि हम गंवाए हुए राजस्व की भरपाई कर सकें। इसे लेकर ही मस्क ने रिप्लाई में कहा- “बिल्कुल, अगर एडवर्टाइजर्स की तरफ से यह जारी रहता है, तो हम बिल्कुल ऐसा ही करेंगे।”

Leave a Reply

Next Post

जिन ड्रोन्स ने खत्म किया था रूसी टैंकों का बेड़ा, यूक्रेन को फिर वही मुहैया कराएगा यूएस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 05 नवंंबर 2022। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब आठ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, इस जंग का अंत फिलहाल नजर नहीं आ रहा, बल्कि दोनों ही देशों के बीच युद्ध का स्तर और घातक होने का खतरा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं