ममता के तीखे तेवर: कहा- बांग्लादेश जाकर बंगाल पर भाषण दे रहे पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) 27 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि राज्य में चुनाव हो रहा है और पीएम बांग्लादेश में बंगाल पर भाषण दे रहे हैं। खड़गपुर में चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त जब एक बांग्लादेशी अभिनेता हमारी रैली में शामिल हुए थे तो बीजेपी ने वहां की सरकार से बात कर उनका वीजा निरस्त करा दिया था। अब पीएम एक समुदाय के वोट पाने के लिए बांग्लादेश। उनका वीजा निरस्त क्यों नहीं होना चाहिए? हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि यहां चुनाव चल रहे हैं और वे (प्रधानमंत्री मोदी) बांग्लादेश जाते हैं और बंगाल पर व्याख्यान देते हैं। यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है। 

दरअसल, बांग्लादेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मतुआ समुदाय के मंदिर के दर्शन किए और समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। 
मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज श्री श्री हरिशचंद्र ठाकुर जी की कृपा से मुझे ओराकान्डी ठाकुरबाड़ी की इस पुण्यभूमि को प्रणाम करने का सौभाग्य मिला है। मैं श्री श्री हरिशचंद्र ठाकुर जी, श्री श्री गुरुचंद ठाकुर जी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि किसने सोचा था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी ओराकांडी आएगा। मैं आज वैसा ही महसूस कर रहा हूं, जो भारत में रहने वाले ‘मतुआ संप्रदाय’ के मेरे हजारों-लाखों भाई-बहन ओरकांडी आकर महसूस करते हैं।

पश्चिम बंगाल में ठाकुरनगर में जब मैं गया था, तो वहां मेरे मतुआ भाइयों-बहनों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया था। विशेष तौर पर ‘बॉरो-मां’ का अपनत्व, मां की तरह उनका आशीर्वाद, मेरे जीवन के अनमोल पल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों ही देश अपने विकास से, अपनी प्रगति से पूरे विश्व की प्रगति देखना चाहते हैं। दोनों ही देश दुनिया में अस्थिरता, आतंक और अशांति की जगह स्थिरता, प्रेम और शांति चाहते हैं। यही मूल्य, यही शिक्षा श्री श्री हॉरिचान्द देव जी ने हमें दी थी।

Leave a Reply

Next Post

पढ़ई तुंहर दुआर: वक्त के पैमाने पर खरा उतरा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में कोरोना काल में शिक्षा का अलख जगाए रखने के लिए चलाए जा रहे ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर‘‘ कार्यक्रम ने सफलता की नई इबारत लिखी है। कोविड 19 के गंभीर संकटों का सामना कर रही राज्य सरकार […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं