श्रद्धा वालकर हत्याकांड: स्क्रूटनी के लिए 21 फरवरी की तारीख तय, साकेत कोर्ट ने लिया चार्जशीट पर संज्ञान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आफताब के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की थी, उस पर मंगलवार(7 फरवरी) को साकेत कोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए स्क्रूटनी के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है। गौरतलब है कि आज जब कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई तो आफताब को बंद कमरे में पेश किया गया। अब उसे चार्जशीट की कॉपी सौंपने का भी आदेश हुआ है। श्रद्धा वालकर हत्या मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा की हत्या करने के बाद कुछ देर बैठा रहा। इसके उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने की ठानी। उसने 17 मई को ही श्रद्धा के दोनों हाथ काट दिए थे। वह तीन से चार दिन तक श्रद्धा के शव के टुकड़े करता रहा था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में ये बातें कही हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह महरौली से आरी व ब्लेड खरीदकर लगाया। उसने पहले दिन यानि 17 मई को ही श्रद्धा के दोनों हाथ काट दिए थे। आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि उसने पहले दिन शव के दो टुकड़े इसलिए किए थे कि वह थक गया था।

थक गया तो अगले दिन किए श्रद्धा के शरीर के बाकी टुकड़े

वह शारीरिक व मानसिक रूप से थक गया था। इसके बाद उसने खून आदि साफ करने के लिए केमिकल व अन्य सामान मंगाया था। अगले दिन यानि 18 कई को सुबह 11.30 बजे उसने श्रद्धा के शव के फिर टुकड़े करना शुरू कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी तीन से चार दिन तक श्रद्धा के शव के टुकड़े करता रहा।

शव के टुकड़े करने के बाद उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया था। उसने सिर को करीब छह महीने बाद जंगल में फेंका था। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए सिर को सबसे बाद में जंगल में फेंका था। हालांकि पुलिस के पास ऐसा कोई गवाह नहीं है कि जिसने श्रद्धा की हत्या करने, शव के टुकड़े करते और शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाते देखा हो।

ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के पास सिर्फ परिस्थिति जन्य साक्ष्य हैं। इस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है डीएनए मिलान ही आरोपी के खिलाफ सबसे बड़ा साक्ष्य है।

Leave a Reply

Next Post

कैंसर से जूझ इस एक्टर के पास इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, टीवी सितारों ने शुरू किया फंडरेजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 फरवरी 2023। टीवी शो ‘निशा और उसके कजन्स’ में नजर आए अभिनेता वैभव राघवे इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अभिनेता काफी लंबे समय से कैंसर की लास्ट स्टेज से जूझ रहे हैं। पिछले साल से जिंदगी और मौत की जंग लड़ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं