उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्री क्षेत्र में दो बेलिस्टिक मिसाईल का किया परीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोक्यो 25 मार्च 2021। उत्तर कोरिया ने जापान के निकट समुद्र में दो बेलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जापान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों की जान और माल की सुरक्षा के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं और पूरी स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं और नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले जापानी सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल जापान के एक्सक्लूसिव इकॉनमिक जोन के पास आकर गिरे हैं। जापानी पीएम सुगा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक साल पहले भी उन्होंने इसी तरह से मिसाइलों की लॉन्चिंग की थी। यह हमारे देश में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का भी उल्लंघन है।

साउथ कोरिया के भी जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने उत्तर कोरिया के इस कदम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से सी ऑफ जापान में अज्ञात प्रोजेक्ट्स को लॉन्च किया गया। इस समुद्र को कोरिया में पूर्वी सागर भी कहा जाता है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत उत्तर कोरिया पर बेलिस्टिक मिसाइलें तैयार करने पर रोक है। उत्तर कोरिया की ओर से 21 मार्च को दो मिसाइलों को लॉन्च किया गया था। हालांकि ये बलिस्टिक मिसाइलें नहीं थीं। हालांकि अमेरिका ने इस मसले को बहुत महत्व नहीं दिया है और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘रक्षा विभाग के मुताबिक यह सामान्य बात है।’ बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ शांति वार्ताएं करने का प्रयास किया था। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ दो समिट्स में हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडेन प्रशासन भी उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत करना चाहता है। हालांकि अब तक उत्तर कोरिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

Leave a Reply

Next Post

सरकारी बैंको के निजीकरण पर चल रही है प्रक्रिया - आरबीआई गवर्नर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मार्च 2021। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को लेकर RBI, सरकार के साथ चर्चा कर रहा है और इस संदर्भ में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कही। उन्होंने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए