माधुरी दीक्षित के साथ राधिका मदान ने किया जोरदार डांस, मोहिनी के साथ यूं मिलाए स्टेप्स…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2021। राधिका मदान लोकप्रिय रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में फाइनल राउंड के दौरान सनी कौशल के साथ नजर आने वाली हैं, जिसका एक प्रोमो इंटरनेट पर बड़ा पसंद किया जा रहा है. खुद राधिका मदान ने भी जो प्रोमो वीडियो शेयर किया है, उसमें राधिका मदान बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. यह वीडियो राधिका और माधुरी दोनों के ही फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

राधिका मदान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि राधिका माधुरी के साथ डांस करने का अनुरोध करती हैं, जिसे माधुरी मान लेती हैं. इसके बाद स्टेज पर जाकर ये दोनों ही पॉपुलर गाने ‘के सेरा सेरा’ पर साथ में बहुत ही खूबसूरती से डांस करती हैं और ऑडियंस भी इसे खूब एंजॉय करती है. इसके बाद सनी कौशल भी माधुरी के साथ डांस करने का रिक्वेस्ट करते हैं, तो माधुरी उन्हें भी स्टेज पर डांस करने के लिए बुला लेती हैं. ये दोनों भी साथ में बहुत ही लाजवाब तरीके से डांस करते हैं।

वीडियो में जहां राधिका मदान पर्पल कलर के वन शोल्डर गाउन में रफल लेयर्स के साथ नजर आ रही हैं, तो वहीं माधुरी दीक्षित रॉयल ब्लू कलर की फ्लोरल एंबेलिश्ड साड़ी में किसी रानी से कम नहीं दिख रही हैं. गौरतलब है कि राधिका मदान की रोमांटिक फिल्म शिद्दत 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ सनी कौशल, डायना पेंटी और मोहित रैना भी नजर आने वाले हैं. डिजनी प्लस हॉटस्टार पर यह फिल्म स्ट्रीम होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शाम 6 बजे जितिन प्रसाद समेत सात नए मंत्री लेंगे शपथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 26 सितम्बर 2021। यूपी मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम हो जाएगा। सूचना मुताबिक आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक