रक्षा मंत्री के सलाहकार ने कहा- वैश्विक पाबंदियों ने आगे बढ़ने में की मदद, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2023। रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और रक्षा अनुसंधान एवं विकास परिषद (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कहा कि भारत मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर बन चुका है और वैश्विक पाबंदियों ने इस आत्मनिर्भरता को हासिल करने में ‘मदद’ की है। डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख ने कहा, भारतीय मिसाइल कार्यक्रम बहुत आगे बढ़ चुका है और कई मिसाइल सिस्टम विकसित किए गए हैं। सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टैंक रोधी मिसाइल और कई प्रकार की मिसाइलें। डॉ. रेड्डी ने कहा कि देश ने आज ऐसी कई मिसाइलें विकसित कर ली हैं, जो कोई भी देश अपने पास रखना चाहेगा। उन्होंने कहा, जब देश ने अपना मिसाइल कार्यक्रम शुरू किया और पृथ्वी और अग्नि का पोखरण से परीक्षण किया तो देश पर कई पाबंदियां लगाई गईं। पहले हम कई उपकरणों और प्रणालियों के लिए विदेशों पर निर्भर थे।

डॉ. रेड्डी ने कहा, आज देश मिसाइल प्रणाली के किसी भी महत्वपूर्ण उपकरण के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं है। हमने सभी प्रणालियां देश में विकसित कीं और उसका घरेलू स्तर पर उत्पादन होता है। उन्होंने कहा, हम भी मिसाइलों के विकास के चरण में थे, इसलिए आप बड़ी संख्या में उप-प्रणालियों या घटकों का इंतजार नहीं कर सकते थे, जो आपको बाहर से मिलते हैं। जिस दिन हमने मिसाइल कार्यक्रम शुरू किया, उस समय के नेतृत्व ने निश्चित रूप से सोचा था कि चलो समानांतर विकास करते हैं। फिर उप-प्रणालियों और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के समानांतर विकास कार्य भी शुरू हुए।

देश में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में हजारों स्टार्टअप कर रहे काम
डॉ. रेड्डी ने कहा, देश में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप की संख्या हजारों में है और वे सभी प्रकार की विनिर्माण और विकास गतिविधियों में शामिल हैं। रक्षा और एयरोस्पेस तकनीक में काम कर रहे स्टार्टअप में 23 से 25 साल के युवा काम में जुटे हैं। उन्होंने कहा, स्टार्टअप अब देश में एक आंदोलन है और इनकी संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक पहले इनकी संख्या काफी कम थी। युवा अलग-अलग दिशाओं में विभिन्न घटकों, स्पेयर पार्ट्स और नई प्रौद्योगिकियों के लिए काम कर रहे हैं। रेड्डी ने उम्मीद जताई कि यह महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है और देश को आगे ले जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

विधान परिषद में अपना चीफ व्हिप नियुक्त करेगी शिवेसना, उद्धव ठाकरे गुट को लग सकता है एक और झटका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 28 फरवरी 2023। उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका लग सकता है। दरअसल शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधान परिषद में अपना चीफ व्हिप नियुक्त करने के लिए परिषद की उप-सभापति को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद की उप-सभापति नीलम […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम