बारिश का कहर: मणिपुर में ऑपरेशन जल राहत-II; असम में बाढ़ से 78000 लोग प्रभावित; सिक्किम में फंसे 1500 सैलानी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल/ नई दिल्ली 01 जून 2025। बारिश और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर में तबाही मचा दी है। न सिर्फ 14 से अधिक जानें गई हैं बल्कि बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित भी हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मिजोरम में तो भूस्खलन की चपेट में होटल ही आ गया जिसमें ज्यादातर म्यांमार के लोग रुके हुए थे। इसमें तीन म्यांमारी समेत चार की मौत हुई है। असम के अलावा मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के बाद उपजे हालात में भारतीय सेना और असम राइफल्स ने ‘ऑपरेशन जल राहत 2’ शुरू किया। असम राइफल्स के प्रवक्ता ने बताया कि असम राइफल्स की टुकड़ियों ने सबसे अधिक प्रभावित इलाकों पोरमपट, वांक्खेई, संजेन्थोंग, पैलेस कंपाउंड, न्यू चेकॉन, खुरई हेइक्रुमाखोंग हेनांग, सोइबाम लाइकाई, वांक्खेई अंगोम लाइकाई, नोंगमेइबुंग राज बारी, इम्फाल पूर्व और पश्चिम जिलों के आसपास राहत और बचाव कार्य चलाया। 

भारतीय सेना और असम राइफल्स ने 800 नागरिकों को बचाया
रेस्क्यू टीम ने सिंजामेई से वांक्खेई खुनौ से 193 लोगों को सुरक्षित निकाला। खुरई हेइक्रुमाखोंग में राहत और बचाव अभियान के दौरान 182 लोगों को बचाया गया। इम्फाल पूर्व और पश्चिम के अन्य इलाकों से 408 और लोगों को निकाला गया। 

रेस्क्यू के दौरान दी गई मदद
बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों और सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया। असम राइफल्स के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पेयजल, खाद्य पैकेट और तत्काल चिकित्सा सहायता भी मुहैया कराई। खुरई से कुछ बच्चों के लापता होने की खबर मिली। सूचना मिलने पर सैनिकों ने तत्काल खोज अभियान चलाकर बच्चों को सुरक्षित बचाया।

आकाशवाणी इम्फाल कार्यालय में जलभराव
सुबह के समय ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) का इम्फाल कार्यालय जलमग्न हो गया। निदेशक की अपील पर असम राइफल्स ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के अलावा आईटी-संचार उपकरण समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए।

बारिश-भूस्खलन के कारण खाई में गिरा वाहन
अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कमेंग और लोअर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की रात पूर्वी कमेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर भूस्खलन के चलते एक वाहन खाई में गिर गया और उसमें सवार दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे और दो गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। वहीं, लोअर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन से खेत में काम कर रहे दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। 

असम में रिहायशी इलाकों में भरा पानी
असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई, इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। कामरूप महानगर, कामरूप, कछार, धेमाजी लखीमपुर और गोलाघाट जिलों में बाढ़ से सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत विभिन्न एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 

मिजोरम : पांच घर एक होटल जमींदोज 
मिजोरम में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आने से पांच घर और एक होटल जमींदोज हो गए। यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे लांगतलाई शहर में हुई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें से ज्यादातर लोग म्यांमार के हैं जो होटल में ठहरे थे। राज्य आपदा मोचन बल बचाव में लगा है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में दो की गई जान
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भूस्खलन की चपेट में एक घर के आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि  राज्य में भूस्खलन, घरों के गिरने और समुद्र में उफान से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। नेत्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

1,500 सैलानी फंसे उत्तर सिक्किम में
लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से मुख्य सड़क अवरुद्ध होने के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 1,500 पर्यटक फंस गए। चुंगथांग को लाचेन और लाचुंग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई भूस्खलन हुआ है। अधिकाकरियों ने बताया कि पर्यटक परमिट जारी करना रोक दिया गया है। शनिवार को कई परमिट जारी नहीं किया और रविवार को भी उत्तरी सिक्किम जाने के लिए परमिट जारी नहीं किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रेड अलर्ट जारी किया है।

तीस्ता में गिरे वाहन की तलाश बंद
भारी बारिश और तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी में गिरे वाहन की तलाश बंद कर दी गई है। बृहस्पतिवार रात को मंगन जिले में तीस्ता नदी में एक वाहन के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ अन्य लापता हो गए। वाहन लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास नदी में 1,000 फीट से अधिक गहराई में गिर गया। वाहन में ओडिशा के  कुछ पर्यटक भी सवार थे।

Leave a Reply

Next Post

पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 घायल; बढ़ सकता है आंकड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 01 जून 2025। रूस के ब्रायन्सक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक पुल ढह जाने के कारण एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 30 […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम