गरीबों से सपना देखने का हक भी छीन लिया गया है: राहुल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जून 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई में घरों की कीमतें बढ़ने से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि अब गरीबों से सपना देखने का हक भी छीन लिया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक समाचार पत्र की खबर साझा करते हुए पोस्ट किया, “हां, आपने सही पढ़ा – और अगर यकीन नहीं हो रहा, तो दोहरा देता हूं कि मुंबई में घर लेने के लिए भारत के सबसे अमीर पांच प्रतिशत लोगों को भी 109 साल तक अपनी आमदनी का 30 प्रतिशत बचाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “यही हाल ज़्यादातर बड़े शहरों का है, जहां आप अवसर और सफलता की तलाश में एड़ियां घिस देते हैं और कहां से आएगी इतनी बचत?” कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया, ” गरीब और मध्यम वर्ग की विरासत दौलत नहीं, जिम्मेदारियां होती हैं, जैसे कि बच्चों की महंगी शिक्षा, महंगे इलाज की चिंता, माता-पिता की ज़िम्मेदारी या परिवार के लिए छोटी सी गाड़ी। फिर भी दिलों में रहता है एक सपना – ‘एक दिन’ एक घर होगा अपना! “राहुल गांधी ने कहा कि जब वह ‘एक दिन’ अमीरों के लिए भी 109 साल दूर हो, तो समझिए गरीबों से सपनों का भी हक़ छीन लिया गया है। उनका कहना था, “हर परिवार की ज़रूरत है, सुकून वाली चारदीवारी और सर ढकने वाली छत – मगर अफसोस कि आपकी पूरी जिंदगी की मेहनत और बचत से भी ज़्यादा है उसकी कीमत।”राहुल गांधी ने कहा, “जब अगली बार कोई आपको सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े सुनाए, तो उन्हें अपने घरेलू बजट की सच्चाई’ दिखाएं और पूछें, ये अर्थव्यवस्था किसके लिए है?” 

Leave a Reply

Next Post

डिजिटल अवार्ड्स 2.0 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 28 जून 2025। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन को उनकी फिल्म मैदान में शानदार प्रदर्शन के लिए लिए मूवीफाइड डिजिटल अवार्ड्स 2.0 में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पॉप्युलर) फ़िल्म’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान न सिर्फ उनकी बेमिसाल अदाकारी का […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग