डिजिटल अवार्ड्स 2.0 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 जून 2025। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन को उनकी फिल्म मैदान में शानदार प्रदर्शन के लिए लिए मूवीफाइड डिजिटल अवार्ड्स 2.0 में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पॉप्युलर) फ़िल्म’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान न सिर्फ उनकी बेमिसाल अदाकारी का प्रमाण है, बल्कि उनके समर्पण, अभिनय की गहराई और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को भी दर्शाता है। मूवीफाइड डिजिटल अवार्ड्स का यह दूसरा संस्करण मनोरंजन जगत की उन आवाज़ों और कलाकारों का जश्न है, जिन्होंने ओटीटी और थिएटर दोनों माध्यमों पर कहानी कहने की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इन पुरस्कारों की खास बात यह है कि विजेताओं का चयन पूरी तरह से दर्शकों द्वारा वोटिंग के माध्यम से किया जाता है, जो न केवल लोकप्रियता बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और कलात्मक श्रेष्ठता को भी प्रतिबिंबित करता है। मूवीफाइड के प्रमोटर सुधांशु कुमार ने इस अवसर पर कहा, “मूवीफाइड डिजिटल अवार्ड्स के दूसरे संस्करण को प्रस्तुत करना मेरे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य उन कलाकारों को पहचान देना है जो वास्तव में स्पॉटलाइट के हकदार हैं। यह सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि हर उस जुनून, मेहनत और रचनात्मकता का सम्मान है जो हर कहानी के पीछे होती है।”

मूवीफाइड की डायरेक्टर नीकिता सिंह ने कहा: “यह मंच सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा का सच्चा उत्सव है। हर संस्करण के साथ हम सच्चे टैलेंट को आगे लाने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। सिनेमा, कहानियों और असली पहचान का यह उत्सव लगातार जारी रहेगा। मूवीफाइड डिजिटल अवार्ड्स 2.0 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ डेब्यू, ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस जैसी कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। अजय देवगन का यह सम्मान दर्शाता है कि मैदान सिर्फ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि नेतृत्व, संघर्ष और प्रेरणा की कहानी है — और इस किरदार को जीवंत बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

मूवीफाइड डिजिटल अवार्ड्स आज के बदलते मनोरंजन जगत में यह साबित कर रहा है कि दर्शकों द्वारा किया गया सच्चा मूल्यांकन आज भी सबसे मूल्यवान है।

Leave a Reply

Next Post

जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा: रोहतक के एक परिवार के चार लोगों की मौत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रोहतक (हरियाणा) 28 जून 2025। रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल