‘मुंबई में कई जगह बम फिट कर दिए हैं’, फोन पर मिली धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, तलाश में जुटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 अक्टूबर 2022। मुंबई पुलिस को बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कहा कि समूचे मुंबई महानगर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम फिट कर दिए हैं। यह धमकी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और उसने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने दावा किया कि इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में बम लगा दिए गए हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने तीनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी और इन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। धमकी देने वाले अज्ञात कॉलर की तलाश की जा रही है। 

पिछले माह भी दी गई थी धमकी
इससे पहले 23 सितंबर को भी मुंबई में बम धमाकों के धमकी भरे कॉल किए गए थे। सांताक्रूज इलाके के कई लोगों को फोन कर इस आशय की धमकी दी गई थी। तब भी मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया था। 

अप्रैल में बेंगलुरु के स्कूलों में बम धमाकों की धमकी मिली थी
इससे पहले अप्रैल में कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा था कि वे मामले की जांच करें, क्योंकि यह राज्य की शांति भंग करने की साजिश हो सकती है। कर्नाटक प्रगतिशील राज्य है और कुछ लोग यहां गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं। उन्होंने धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। 

Leave a Reply

Next Post

दुश्मन पर हमला करने सिर्फ दो मिनट में अंतरराष्ट्रीय सीमा में घुस सकते हैं लड़ाकू विमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा में बनने जा रहा वायुसेना का नया एयरबेस देश के सुरक्षा चक्र को और मजबूती देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसकी आधारशिला रखी। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार