म्यांमार में आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाए दो भारतीय युवक, असम राइफल्स के साथ हुई थी गोलीबारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोहिमा 18 दिसंबर 2023। म्यांमार स्थित एनएससीएन-के (Ang Mai) के सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा अपहृत दो युवकों को रविवार को नागालैंड के मोन जिले के एक जंगल से गोलीबारी के बाद बचा लिया गया। रक्षा बयान के अनुसार एनएससीएन-के (Ang Mai) के सशस्त्र कैडरों के एक समूह ने शुक्रवार रात जिले के यान्न्यु गांव से दो व्यक्तियों का अपहरण कर लिया था। 

तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
अपहरण की सूचना के बाद असम राइफल्स और नागालैंड पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान, बलों ने वेटिंग गांव के पास एक जंगल में आतंकवादियों को रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसके बाद, आतंकवादी दो अपहृत व्यक्तियों और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छोड़कर भाग गए। बयान में कहा गया है कि इसमें एक एम-16 राइफल और तीन पिस्तौल शामिल हैं। इसमें कहा गया कि ऑपरेशन में एक नागरिक गाइड को भी पकड़ा गया।

Leave a Reply

Next Post

पुणे में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में  8 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 दिसंबर 2023।  महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वाहन की एक ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ