सेना प्रमुख ने बढ़ाया जवानों का हौसला, कहा- देश की प्रगति और विकास में सेना की अहम भूमिका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2025। सेना दिवस पर बुधवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पुणे में सेना दिवस परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने देश की सीमाओं पर सेना की स्थिति बताई। साथ ही वीरता सेना पदक और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। सेना प्रमुख ने कहा कि देश की प्रगति और विकास में भारतीय सेना की अहम भूमिका है। वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी सभी सैनिकों, अधिकारियों और परिवारों को शुभकामनाएं दीं। पुणे में परेड के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर है, लेकिन संवेदनशील भी है। हमारी सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है। उत्तरी सीमाओं पर आधुनिक उपकरण और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सीमा में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम लागू है, लेकिन घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। जम्मू-कश्मीर के आंतरिक क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप हिंसा में कमी आई है। पिछले साल संसद, विधानसभा चुनाव और अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना सुरक्षा स्थिति में सुधार को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश एक नए युग की दहलीज पर खड़ा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हमारे देश को प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए एक स्थिर और सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता है, जिसमें भारतीय सेना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे विश्वास है कि हम भारतीय सेना को एक आधुनिक, चुस्त, अनुकूलनीय, प्रौद्योगिकी सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बल बनाने के लिए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

नौसेना प्रमुख ने किया बहादुर सैनिकों को नमन
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी सभी को सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर नौसेना के प्रवक्ता ने लिखा कि 77वें सेना दिवस पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और नौसेना के सभी कार्मिक भारतीय सेना के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और परिवारों को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही हमारे राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर योद्धाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सेना दुर्गम और चुनौतीपूर्ण इलाकों में अपने दायित्व को पूरा करती है, इसलिए भारतीय सेना अपने सैन्य भाइयों के साथ गहरी श्रद्धा और एकजुटता के साथ खड़ी है। हम भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को बनाए रखने में उनके अद्वितीय योगदान को सलाम करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लोग परेशान, महंगाई ने तोड़ी कमर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2025। कांग्रेस डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मोदी सरकार को रुपये की घटती कीमत को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक