पानी पर मच गया बवाल, दबंगों ने कर दी गोलीबारी, 2 की मौत, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 23 जून 2024। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र में विवाद के चलते एक व्यक्ति और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में उसका दूसरा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी । पुलिस के अनुसार निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा-धौलड़ी रजवहा संपर्क मार्ग पर रात कुछ लोगों ने आम के बाग के ठेकेदार धौलड़ी निवासी पप्पू (55), उनके बेटे राजा (26) और चांद (22) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं। इस हमले में पप्पू और राजा की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंधे और हाथ में कई गोलियां लगने के बावजूद चांद किसी तरह वहां से भाग निकला। चांद की हालत गंभीर है। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में खिंदौड़ा के पास एक जलस्रोत से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति लेने के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हुआ। यादव ने बताया कि पप्पू और उनके बेटे मोटरसाइकिल से आम के एक बगीचे से दूसरे बगीचे जा रहे थे, जिसे उन्होंने वेद प्रकाश त्यागी से ठेके पर लिया था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इन तीनों की शुक्रवार शाम को बगल के बगीचे के मालिक के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। बीती रात बाग में पहले से ही मौजूद हमलावरों के एक समूह ने उन पर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि मौके से पुलिस को पांच खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह पप्पू और राजा के शवों को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांद के गुस्साए परिजनों ने आज निवाड़ी रोड पर यातायात जाम कर दिया। वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दोनों पक्ष अलग-अलग धर्मों के होने के कारण खिंदौड़ा गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पप्पू के परिजनों की शिकायत के आधार पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तीन मुख्य आरोपियों बिट्टू त्यागी, उसके भाई दीपक त्यागी और पिता सुधीर त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

किसानों का दो लाख करोड़ रुपए का कर्ज होगा माफ, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2024। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के किसानों को एक तोहफा दिया है। तेलंगाना सरकार ने किसानों के दो लाख रुपये की कर्ज माफी की घोषणा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये फैसला जल्द […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं