किसानों का दो लाख करोड़ रुपए का कर्ज होगा माफ, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जून 2024। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के किसानों को एक तोहफा दिया है। तेलंगाना सरकार ने किसानों के दो लाख रुपये की कर्ज माफी की घोषणा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये फैसला जल्द लागू किया जाएगा। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम रेड्डी ने कहा कि 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा।

31000 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
सीएम रेड्डी ने कहा कि कर्ज माफी से राज्य के खजाने पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने एक लाख रुपये की कर्ज माफी के अपने वादे को ईमानदारी से लागू नहीं करके किसानों और खेती को संकट में डाल दिया था। रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार दो लाख रुपये के कृषि ऋण माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा कर रही है।

इस कर्जमाफी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके दो लाख रुपये तक के सभी ऋण माफ कर किसान न्याय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा.। जो कहा, करके दिखाया- यही नियत और आदत भी है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मतलब है- राज्य का खजाना किसानों और मजदूरों समेत वंचित समाज को मजबूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण है तेलंगाना सरकार का यह फैसला. हमारा वादा है- कांग्रेस जहां भी सरकार में होग, हिंदुस्तान का धन हिंदुस्तानियों पर खर्च करेगी, पूंजीपतियों पर नहीं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। उस वादे को पूरा करते हुए हमारी तेलंगाना सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे कर्ज में डूबे 40 लाख किसानों को राहत मिलेगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस मानती है कि देश का सारा धन देश की जनता का है और उसे जनता की भलाई में ही खर्च होना चाहिए। हमने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज माफ किया था। जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो देश भर के किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, वंचितों और मध्य वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

NEET पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए NTA के डीजी सुबोध कुमार सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2024। NEET पेपर लीक मामले में सरकार की हो रही किरकिरी के बाद केंद्र ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डीजी सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है। सुबोध की जगह प्रदीप सिंह खरोला को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान