दवाई भी, पढ़ाई भी… देश के 22 राज्यों में फिर से खुले स्कूल, 92 प्रतिशत शिक्षकों को लगा टीका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2021। देश मे 92 फीसदी से ज्यादा शिक्षण कर्मियों को टीका लग चुका है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक शैक्षणिक कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को देश भर में शिक्षकों के टीकाकरण की स्थिति और स्कूलों को फिर से खोलने की समीक्षा की। इस दौरान यह जानकारी सामने आई। उन्होंने स्किलिंग इकोसिस्टम में भी टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे।

प्रधान नियमित रूप से शैक्षणिक कर्मियों और गैर शैक्षणिक कर्मियों के टीकाकरण की निगरानी कर रहे हैं ताकि, स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सक्षम वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे तेजी से टीकाकरण के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंत्रालय के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और असम सहित 22 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने पहली से 12 वीं कक्षा के लिए स्कूल फिर से खोल दिए हैं जम्मू कश्मीर, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और पुडुचेरी सहित छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए हैं। इसी तरह, लद्दाख, गुजरात, पंजाब, नागालैंड और झारखंड सहित छह राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने कक्षा 6 से 12 वीं में नामांकित छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोल दिए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि केवल पश्चिम बंगाल और मणिपुर में स्कूलों को फिर से खोलना बाकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि 16 नवंबर से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे, मणिपुर ने अभी तक इस मामले पर कोई फैसला नहीं लिया है।

मार्च 2020 से स्कूल बंद रहने के साथ, केंद्र ने राज्य सरकारों को पिछले साल अक्टूबर में कोविड -19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए फिर से खोलने पर निर्णय लेने की अनुमति दी थी। जबकि कई राज्यों ने आंशिक रूप से कक्षाएं फिर से शुरू कर दी थीं, जो कि इस साल अप्रैल में देश में बीमारी की दूसरी लहर आने के बाद फिर से पूरी तरह से बंद हो गया था।

Leave a Reply

Next Post

विराट की बेटी को मिली शोषण की धमकियों पर महिला आयोग सख्त, उठाया ये कदम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2021। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। विराट की कप्तनी पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार